फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर होगी आमिर-अक्षय की भिड़ंत, साउथ का साथ लगा पाएगा 'लाल सिंह चड्ढा' की नैया पार?

Fri, 05 Aug 2022 10:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Box Office Clash Day 1 Collection Prediction boycott trend South Stars
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत 11 अगस्त को होने वाली है। हालांकि सिनेमाघरों में 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' के क्लैश से पहले ही सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के बीच जंग छिड़ गई है। कुछ यूजर्स दोनों फिल्मों के समर्थन में खड़े हैं तो कुछ अक्षय कुमार और आमिर खान के बयानों की वजह से उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।  


अब सबकी निगाहें 11 अगस्त पर टिकी हुई हैं। बड़ी हिट के लिए तरस रहा बॉलीवुड, आमिर और अक्षय पर नजरें टिकाए बैठा है। वहीं दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस मुकाबले में कौन आगे रहेगा, कौन जीतेगा और कौन हारेगा? आइए जानते हैं...

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Box Office Clash Day 1 Collection Prediction boycott trend South Stars
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' को मिल सकता है इस चीज का फायदा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में साउथ एक्टर नागा चैतन्य की मौजूदगी एक प्लस पॉइंट साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि नागा चैतन्य की वजह से न केवल तेलुगू दर्शक 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएंगे, बल्कि हिंदी दर्शक के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र साबित हो सकता है। वहीं 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा कोई भी बड़ा नाम नहीं है। 

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Box Office Clash Day 1 Collection Prediction boycott trend South Stars
Laal Singh Chaddha Vs Raksha BandhanLaal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और करीना की फिल्म को मिला साउथ का साथ
कोरोना महामारी के बाद से ही हिंदी बेल्ट में बॉलीवुड की फिल्मों के मुकाबले साउथ की फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं। शायद यही कारण है कि आमिर खान ने चिरंजीवी, एस एस राजामौली, नागार्जुन जैसे साउथ दिग्गजों के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इतना ही नहीं, अभिनेता ने साउथ कलाकारों से मिले रिव्यू पर काम भी किया और फिल्म को बेहतर करने का प्रयास किया। वहीं अक्षय कुमार ने 'रक्षा बंधन' के साथ ऐसा कोई प्रयोग नहीं किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Box Office Clash Day 1 Collection Prediction boycott trend South Stars
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षा बंधन' के खिलाफ हो रहा विरोध आमिर-करीना की फिल्म के मुकाबले कम
आमिर खान और अक्षय कुमार दोनों से लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स आमिर खान के पुराने बयानों, 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन से मुलाकात और पीके के कुछ दृश्यों की वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लोग अक्षय कुमार को भी फिल्म 'ओएमजी' के दृश्यों और महाशिवरात्रि के दौरान किए गए ट्वीट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, 'रक्षा बंधन' के खिलाफ हो रहा विरोध आमिर-करीना की फिल्म के मुकाबले काफी कम है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Box Office Clash Day 1 Collection Prediction boycott trend South Stars
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म बचाएगी समय
दोनों फिल्में हॉलिडे वाले दिन रिलीज हो रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 'लाल सिंह चड्ढा' को 180 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया है, जबकि अक्षय की फिल्म को 65-70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। 'लाल सिंह चड्ढा' को 2 अगस्त 2022 को सेंसर बोर्ड द्वारा 'यूए' प्रमाण पत्र के साथ पारित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर की फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड है। वहीं 'यू' सर्टिफिकेट के साथ पास होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम 110 मिनट या 1 घंटा 50 मिनट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed