{"_id":"62eca1865536d635df22d1cb","slug":"vikrant-rona-week-1-box-office-collection-kiccha-sudeep-and-jacqueline-fernandez-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Rona Collection: बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी ‘विक्रांत रोणा’, पहले हफ्ते में किया सिर्फ इतना कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Rona Collection: बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी ‘विक्रांत रोणा’, पहले हफ्ते में किया सिर्फ इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
'विक्रांत रोणा'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा की फिल्में बॉलीवुड के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पहली पैन इंडिया 'विक्रांत रोणा' से भी यही उम्मीद की जा रही थी। किच्चा सुदीप की यह फिल्म पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर शुरुआत में दर्शकों में क्रेज दिख रहा था, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते फिल्म का कारोबार भी घटता चला गया। आइए नजर डालते हैं कि फिल्म ने पिछले एक हफ्ते में कितना कलेक्शन किया है।
2 of 4
'विक्रांत रोणा'
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आई हैं। 'विक्रांत रोणा' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्यमयी घटनाओं को दर्शाती है। सलमान खान ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ मिलकर फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट किया, लेकिन दर्शकों पर उसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में तो ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। लेकिन सोमवार से ही इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आने लगी। हालांकि 'विक्रांत रोणा' अपने साथ रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
3 of 4
विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'विक्रांत रोणा' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत की थी और पहले दिन 26.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत से ही कलेक्शन कम होता चला गया। सोमवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने चार करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद छठे दिन 2.88 करोड़ और सातवें दिन 2.19 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने मात्र 1.68 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 64.54 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'विक्रांत रोणा' के पहले हफ्ते में हुए हर भाषा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 47.38 करोड़, हिंदी में 8.24 करोड़, तेलुगू में 5.71 करोड़, तमिल में 2.68 करोड़ और मलयालम में 44 लाख रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि 95 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।