पूरे देश में लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी घर में बंद हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को वक्त दे रहे हैं। इस बीच साउथ की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाली खूबसूरत अदाकारा अमला पॉल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है।
फिल्म में न्यूड सीन देकर सुर्खियों में आई थी ये अभिनेत्री, अब इंस्टाग्राम फोटोज हो रहे वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमला पॉल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये सभी तस्वीरें समु्द्र के पास की हैं। इन तस्वीरों में अमला योगा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Amala Paul ✨ (@amalapaul) on
याद दिला दें कि साउथ की ये अभिनेत्री जल्दी ही हिंदी सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं। फिल्मकार महेश भट्ट सत्तर के दशक की चर्चित अभिनेत्री रहीं परवीन बॉबी पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। 4 फरवरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े कलाकारों और निर्देशक के नामों का खुलासा कर दिया था। सामने आई जानकारी के अनुसार इस वेब सीरीज में दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अमला पॉल, परवीन बॉबी का किरदार निभा सकती हैं।
महेश भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'जियो स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की वेब सीरीज की स्टार कॉस्ट को पेश करते हैं। यह एक नाटकीय प्यार की कहानी होगी जो 70 के दशक के हिंदी सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें अमला पॉल, ताहीर राज भसीन, अमृता पुरी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित की जाएगी।' हालांकि वेब सीरीज का नाम और इसकी रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
The magic of a new beginning! Our first web show, a dramatic love story goes on floors. Take a look at our wonderful cast @Amala_ams @TahirRajBhasin @_Amrita_Puri & Dir @PushpdeepBhardw @jiostudios @VisheshFilms pic.twitter.com/R4700jNEC5
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में अमला एक दम से सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल अमला ने फिल्म 'अदाई' में अमला पॉल ने न्यूड सीन दिया था, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई थीं। फिल्म में अमला पॉल ने एक ऐसी बेटी का किरदार निभाया था जो एक रात नशे में लापता हो जाती है। उस वक्त अमला ने बताया था कि इस फिल्म से पहले मैं रेप पीड़िता, संघर्ष करती महिला,बहन और मां का किरदार करके बोर हो चुकी थी। ऐसे में मैंने अदाई करने का फैसला किया। वहीं अमला पॉल ने बताया था कि जब वह न्यूड सीन कर रही थीं तो उस समय फिल्म के सेट पर करीब 15 लोग मौजूद थे।