{"_id":"5adc96e44f1c1b87028b5e14","slug":"actress-bhuvaneswari-son-mithun-allegedly-locks-up-a-woman-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर एक्ट्रेस का बेटा मिथुन बना असली 'विलेन', शादी के लिए मां-बेटे को किया किडनैप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर एक्ट्रेस का बेटा मिथुन बना असली 'विलेन', शादी के लिए मां-बेटे को किया किडनैप
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में श्री रेड्डी द्वारा यौन शोषण के आरोपों से मचा बवाल अभी थमा नहीं था कि अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक नया भूचाल आ गया है। दरअसल तमिल एक्ट्रेस भुवनेश्वरी के बेटे मिथुन श्रीनिवासन को पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को बंदी बनाए जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 5
मिथुन
पुलिस के मुताबिक मिथुन ने महिला को घर बुलाया और फिर उसके बेटे को भी बुलाकर घर में ही दोनों को बंदी बना लिया और महिला को पर शादी का दवाब बनाने लगा। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि महिला से मिथुन की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।
3 of 5
भुवनेश्वरी
मिथुन ने फेसबुक पर ही महिला को शादी का प्रपोजल पेश किया था लेकिन महिला ने इसे अस्वीकार कर दिया था। सूत्रों की माने तो भुवनेश्वरी ने ही महिला को घर से किसी तरफ भगाया और कहा कि वह मिथुन की शिकायत पुलिस में जाकर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिथुन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मिथुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 और 506 समेत कई अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मिथुन ने हाल ही में एक श्रीलंकन महिला से शादी की है। महिला का नाम अस्मिता है और यह चेन्नई में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
मिथुन पर महिलाओं को परेशान करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस पर आरोप लगते रहे हैं। साल 2017 में मिथुन को एक मेडिकल छात्रा का पीछा करने और धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।