अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। किसी का अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। वहीं, कुछ लोग बहुत ही जल्दी अपने आपने को साकार कर देते हैं। हालांकि, इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी होती हैं, जो हिट फिल्में देने के बाद अचानक से ही बॉलीवुड से गायब हो गईं और फिर दोबारा किसी भी फिल्म में नजर आईं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अचानक ही बॉलीवुड से गायब हो गई हैं।
Bollywood: बॉलीवुड से अचानक गायब हुईं ये पॉपुलर अभिनेत्रियां, नाम कमाने के बाद इंडस्ट्री को कहा अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु अग्रवाल
साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल ने दर्शकों को अपने अभिनय का दीवाना बना दिया था। अनु अग्रवाल ने लोगों के दिल पर एक छाप तो छोड़ी लेकिन एक कार एक्सिडेंट ने उनका पूरा करियर खा लिया। इस एक्सीडेंट के बाद उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया, जिसके बाद अनु अग्रवाल ने एक्टिंग की दुनिया का अलविदा कह दिया था।
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का निखिल कामथ से हुआ ब्रेकअप? इस वजह से लोग लगा रहे कयास
शबाना रजा
1998 में बॉबी देओल के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली शबाना बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं। शबाना का फिल्मी सफर भी काफी अच्छा रहा है, लेकिन अभिनेत्री ने जल्द ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शबाना आखिरी बार 2009 में आई 'एसिड फैक्ट्री' में नजर आई थीं।
Adarsh Gourav: हॉलीवुड में फिर से सफलता का परचम लहराने को तैयार आदर्श गौरव, इस चर्चित सीरीज का बने हिस्सा
मालिनी शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री मालिनी शर्मा के अभिनय के लोग आज भी दीवाने हैं। मालिनी ने फिल्म राज से दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाई थी। फिल्म राज में उन्होंने एक सनकी लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को करने के बाद अचानक ही मालिनी इंडस्ट्री से गायब हो गई और फिर दोबारा फिल्मों में नजर नहीं आईं।
गायत्री जोशी
बॉलीवुड अभिनेत्री गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेश से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में गायत्री के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद अभिनेत्री पूरी तरह ही इंडस्ट्री से गायब हो गई और फिर किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं।