हिन्दी सिनेमा में अलग-अलग दौर में अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बनाया है। 70 और 80 के दशक के दौर में हेमा मालिनी भी एक ऐसी ही अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपने समय में दर्शकों के दिलों पर राज किया। कई दशकों तक सिनेमा जगत में एक्टिव रहने के बाद हेमा मालिनी ने राजनीति में भी हाथ अजमाया। राज कपूर के साथ फिल्म 'सपनों का सौदागर' से डेब्यू करने वाली हेमा मालिनी को उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के कारण 'ड्रीम गर्ल' भी कहा जाता है। आपने आजतक हेमा मालिनी की दो बेटियों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक भतीजी भी है, जो खूबसूरती में उन्हें और उनकी बेटियों को पूरी टक्कर देती है। जी हां, हेमा मालिनी की भतीजी का नाम मधु है, जो अपनी बुआ की तरह ही एक समय में बॉलीवुड के दर्शकों के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं।
Madhu: हेमा मालिनी की इस खूबसूरत भतीजी ने लाखों दिलों पर किया राज, कहां गया फूल और कांटे का यह 'फूल'?
ब़ॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मधु, हेमा मालिनी के भाई रघुनाथ की बेटी हैं। उनका पूरा नाम मधुबाला था, लेकिन फिल्मों में एंट्री करते समय उन्होंने अपना नाम मधु कर रख लिया था। अपनी पहली ही फिल्म से वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। अजय के शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी, लेकिन जल्द ही उनका स्टारडम खत्म होने लगा था। अपने करियर का ग्राफ नीचे जाते देख मधु ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने जूही चावला के पति जय मेहता के कजिन से शादी कर ली थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद मधु फैमिली लाइफ में बिजी हो गई थीं और उन्होंने फिर कभी इंडस्ट्री की तरफ मुड़कर नहीं देखा था।
क्यों छोड़ी इंडस्ट्री
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’की हीरोइन रहीं मधु शाह मूल रूप से एक तमिलियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वह हेमा मालिनी की तरह ही एक निपुण क्लासिकल डांसर भी हैं। लेकिन इतनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स होने के बाद भी मधु के बहुत ही कम समय में बॉलीवुड को अलविदा कहने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। इंडस्ट्री से दूरी बनाने के कई वर्षों बाद एक इंटरव्यू के दौरान मधु ने बताया था कि उनके साथ इंडस्ट्री में दोहरा रवैया अपनाया था। एक बड़े बैनर की फिल्म की 4 दिनों तक उन्होंने शूटिंग की और उन्हें रिप्लेस कर के किसी और एक्ट्रेस को ले लिया गया। इस बात से वह बेहद दुखी हुई थीं। बॉलीवुड में मधु को कभी भी हेमा मालिनी की भतीजी होने का कोई फायदा नहीं मिला था।
कब हुई मधु की शादी
हेमा मालिनी की भतीजी मधु शाह के पति का नाम आनंद शाह है। दोनों ने साल 1999 में एक-दूसरे से शादी की थी। मधु और आनंद की दो बेटियां अमेया और कीया शाह भी हैं। आनंद एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन उन्हें बिजनेस में भारी घाटा हुआ था। उस समय उन्होंने अपना बंगला 100 करोड़ रुपए में बेचकर कर्ज चुकाया और सामान्य से घर में रहने लगीं। मधु इसके बाद टीवी शो में भी दिखीं, वह टीवी शो 'आरंभ' में नजर आई थीं। लेकिन उसके बाद से वह गायब हैं।
