सब्सक्राइब करें

Chiyaan Vikram: 'पीएस 1' के टीजर लॉन्च से पहले विक्रम को पड़ा दिल का दौरा, जानें अब कैसी है उनकी हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Jul 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I tamil actor vikram hospitalized in Chennai after suffering in heart attack
vikram - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता विक्रम को हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक की वजह से अभिनेता को तुरंत ही आज यानी शुक्रवार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 वर्षीय विक्रम को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस खबर के सामने आते ही फैंस अभिनेता के लिए दुआ कर रहे हैं।  

Trending Videos
Ponniyin Selvan I tamil actor vikram hospitalized in Chennai after suffering in heart attack
Chiyaan Vikram - फोटो : सोशल मीडिया

कई मीडिया रिपोर्ट्स में विक्रम के हार्ट अटैक की खबर को सच बताया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आई हैं, जिसमें अभिनेता के हार्ट अटैक की बात को पूरी तरह खारिज किया है। इनमें दावा किया गया है कि विक्रम को दिल का दौरा पड़ने की खबर बिल्कुल गलत है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को तेज बुखार की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दावा ये भी है कि अभिनेता की हालत अब ठीक है और वह रिकवर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I tamil actor vikram hospitalized in Chennai after suffering in heart attack
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज रिलीज होगा 'पीएस 1' का टीजर
विक्रम साउथ की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आएंगे और आज यानी 8 जुलाई को ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इस फिल्म का टीजर ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुर और अभिनेता अमिताभ डिजीटल तरीके से 6 बजे रिलीज करेंगे। हालांकि, अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीजर लॉन्च होगा या नहीं। इस पर मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। 

Ponniyin Selvan I tamil actor vikram hospitalized in Chennai after suffering in heart attack
फिल्म महान - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम का करियर
विक्रम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'महान' में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म विक्रम के लिए काफी खास रही। क्योंकि इसमें अभिनेता ने अपने बेटे ध्रुव विक्रम के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने संभाला था। फिल्म में विक्रम के काम को खूब पसंद किया गया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed