फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain Vyom: 'शक्तिमान' की तरह बड़े पर्दे पर दिखेगा टीवी का यह सुपरहीरो, मेटावर्स स्टाइल में आएगा इसका यूनिवर्स

Fri, 08 Jul 2022 04:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Jul 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Ketan Mehta Captian vyom TO RETURN IN A MODERN-DAY AVATAR after shaktimaan
कैप्टन व्योम - फोटो : twitter: @babyyaga90

90 के दशक में जन्मे भारतीयों को देश का पहला साइंस-फिक्शन स्पेस सुपरहीरो 'कैप्टन व्योम' तो याद ही होगा! जी हां, वही ब्रह्मांड का रक्षक जो दूरदर्शन के दौर में टाइम ट्रेवल की बात करता था। वो अब एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, स्पेस वॉरियर 22 साल बाद नए अवतार में वापसी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे पांच भाग वाली फीचर फिल्म फ्रैंचाइजी के साथ-साथ पांच भाग वाली वेब सीरीज के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

Ketan Mehta Captian vyom TO RETURN IN A MODERN-DAY AVATAR after shaktimaan
कैप्टन व्योम - फोटो : Social Media

कौन निभाएगा कैप्टन व्योम का किरदार?
गौरतलब है कि निर्माता 'कैप्टन व्योम' को हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन स्पेस ड्रामा, स्टार ट्रेक और स्टार वॉर्स की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड के ए-लिस्ट यंग स्टार्स के साथ बातचीत चल रही है। अभी तक इस बात की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि कैप्टन व्योम का किरदार कौन-सा बॉलीवुड एक्टर निभाएगा। हालांकि खबरें हैं कि व्योम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म पर काम अगले साल से शुरू कर देंगे। 

Ketan Mehta Captian vyom TO RETURN IN A MODERN-DAY AVATAR after shaktimaan
कैप्टन व्योम - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक के 'कैप्टन व्योम' के क्रिएटर केतन मेहता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "जब हमने कैप्टन व्योम के रूप में भारत की पहली साइंस-फिक्शन सीरीज बनाई थी, तब इसने बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया था। अब हम वही करिश्मा दौहराने के लिए कैप्टन व्योम को नए युग के सुपरहीरो के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketan Mehta Captian vyom TO RETURN IN A MODERN-DAY AVATAR after shaktimaan
कैप्टन व्योम - फोटो : सोशल मीडिया

केतन मेहता आगे कहते हैं, 'अब बड़ी छलांग लगाने और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने का समय आ गया है। कैप्टन व्योम ने ही भारत में विजुअल इफेक्ट्स की शुरुआत की थी। उसके बाद से पूरा परिदृश्य ही बदल गया। एनिमेशन गेम में भारत एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा। हालांकि पिछले 22 वर्षों में विजुअल इफेक्ट्स की इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। ऐसे में हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साइंस फिक्शन की दुनिया में बड़ी छलांग लगाने का यही सही समय है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed