फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Sequel: कौन लिखेगा ‘आरआरआर’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट? राजामौली के पिता विजयेंद्र के इस इंटरव्यू से उठा सवाल

Fri, 08 Jul 2022 03:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Jul 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
RRR sequel kv vijayendra prasad gave hint ss rajamouli jr ntr and ram charan starrer film here read big update
एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। साथ ही एसएस राजामौली के निर्देशन की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म की स्क्रिप्ट एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी, जिन्होंने अब राजनीति की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। उन्हें राज्य सभा के लिए मनोनित किया गया है। ऐसे में अब उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जो 'आरआरआर' के सीक्वल से जुड़ा है। इसमें उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ी बड़ी जानकारी दी थी।

RRR sequel kv vijayendra prasad gave hint ss rajamouli jr ntr and ram charan starrer film here read big update
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था केवी विजयेंद्र प्रसाद ने?
विजयेंद्र प्रसाद ने 'आरआरआर' रिलीज होने के कुछ समय बाद ही एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ये बता दिया था कि वह फिल्म 'आरआरआर' के सीक्वल की संभावनाएं तलाशना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'जब मैंने सीक्वल के लिए कुछ खोज शुरू की थी, तब मुझे कुछ विचार भी आए थे और सभी को ये विचार पसंद आए हैं। अगर भगवान ने चाहा तो कुछ समय बाद काम शुरू हो सकता है।'

RRR sequel kv vijayendra prasad gave hint ss rajamouli jr ntr and ram charan starrer film here read big update
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली ने भी कही ये बात
विजयेंद्र प्रसाद की तरह ही 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली भी इस फिल्म के सीक्वल पर बात कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म के हिंदी वर्जन की सक्सेस पार्टी के दौरान कहा था कि अब इस फिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे। उन्होंने कहा था कि हमने 2020 में 'आरआरआर' बनाई और अब यह 2022 चल रहा है। मैं अभी भी 'आरआरआर' से पैदा हुई गर्मी से खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहा हूं। पहले चीजों को ठंडा होने दीजिए। मेरे लिए सीक्वल बनाना बहुत खुशी की बात होगी। खुशी इस बात की भी है कि मुझे मेरे दोनों भाई राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ समय बिताने और काम करने का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR sequel kv vijayendra prasad gave hint ss rajamouli jr ntr and ram charan starrer film here read big update
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कौन लिखेगा 'आरआरआर' के सीक्वल की स्क्रिप्ट?
विजयेंद्र प्रसाद ने राज्य सभा में मनोनीत होने के बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि अब वह अपना ज्यादा ध्यान राज्य सभा में देंगे। इस बयान के बाद ही ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि विजयेंद्र प्रसाद राजनीति की पारी शुरू करने के साथ ही फिल्मों से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या अब कोई और लेखक 'आरआरआर' के दूसरे पार्ट की कहानी लिखेगा? हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'आरआरआर' के सीक्वल पर 2023 में प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा और इसे 2024 में फिल्माया जाएगा।

विज्ञापन
RRR sequel kv vijayendra prasad gave hint ss rajamouli jr ntr and ram charan starrer film here read big update
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है और उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने भी दर्शकों को बिल्कुल निराश नहीं किया। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में धुंआधार कमाई की। इस फिल्म ने कमाई में लगभग 1200 करोड़ के आसपास का आंकड़ा छू लिया था। सितारों की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी ने भी फैंस के दिलों को जीत लिया था। इसी वजह से अब हर कोई इसके सीक्वल का इंतजार कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed