{"_id":"61855aee98c2b5256e26f41e","slug":"actress-himani-shivpuri-got-the-news-of-her-husband-death-during-the-shooting-of-ddlj-said-i-was-alone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बयां किया दर्द: DDLJ की शूटिंग के दौरान हिमानी शिवपुरी को मिली थी पति के निधन की खबर, बोलीं- मैं अकेली थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बयां किया दर्द: DDLJ की शूटिंग के दौरान हिमानी शिवपुरी को मिली थी पति के निधन की खबर, बोलीं- मैं अकेली थी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमानी शिवपुरी का नाम फिल्मी दुनिया की दिग्गज अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है और वह कई हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें हिमानी बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'कभी खुशी कभी गम', 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इनमें हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग को लोगों ने पसंद भी किया है।
हिमानी ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल और शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ उनका मजेदार लव एंगल दिखाया गया था। लेकिन इस फिल्म के क्लाइमेक्स में हिमानी मौजूद नहीं थीं, जिसकी वजह उनके साथ घटी एक दुखद घटना है। हिमानी ने इसी दौरान अपने पति को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। हिमानी शिवपुरी ने इस दर्द को अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बयां किया है।
Trending Videos
2 of 5
डीडीएलजे
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शिवपुरी ने ‘फ्री प्रेस जनरल’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, मैं अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाइमेस्क में शामिल नहीं हुई थी। जब हम आउटडोर शूटिंग के लिए निकलने वाले थे उससे ठीक कुछ समय पहले ही मेरे पति का निधन हो गया था। हालांकि, यशराज फिल्म्स क्लाइमेक्स में मेरे और अनुपम खेर की स्टोरी को दिखाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने मेरी परिस्थिति को समझा और क्लाइमेक्स को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
इसके आगे हिमानी ने कहा, ‘उस समय मेरे पास कुछ भी सोचना का बिल्कुल भी समय नहीं था। मैं एक अनजान शहर में अकेली थी और मुझे अपने पति के अंतिम संस्कार की तैयारी करनी थी और उनकी अस्थियों को लेकर हरिद्वार भी लेकर जाना था। यह सब मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।'
4 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शिवपुरी ने पिछले साल भी एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, मैं शाहरुख खान को दिल्ली थिएटर से जानती हूं और अनुपम खेर को एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) से जानती हूं।
विज्ञापन
5 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा था, ‘यशराज फिल्म्स के साथ काम करना हमेशा एक अलग अनुभव होता है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अनुपम और मेरे किदार को लव एंगल दिया गया था। इस फिल्म की कास्टिंग, स्टोरी और गाने सब कुछ अच्छा था।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X