फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद रोमांटिक थीं वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला, गुलाब और लवलेटर की कहानी करेगी हैरान

Wed, 13 Feb 2019 01:32 PM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: kapil kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
madhubala 86th birthday google doodle interesting love story on valentines day 2019
madhubala
बॉलीवुड की वो मशहूर अदाकारा जिसकी खूबसूरती के चर्चे देश-विदेश में होते थे। दीवानों और चाहने वालों की फेहरिस्त इतनी बड़ी थी कि उसे सिनेमा की 'सौन्दर्य देवी' कहा जाने लगा। हम बात कर रहे हैं मधुबाला की। मधुबाला का नाम हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जो पूरी तरह से सिनेमा के रंग में डूब गईं थीं। वैलेंटाइन डे के दिन पैदा हुई इस बेहद मासूम और खूबसूरत अदाकारा के हर अंदाज में प्यार झलकता था। मधुबाला के जन्मदिन पर पढ़िए उनके जीवन और फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
madhubala 86th birthday google doodle interesting love story on valentines day 2019
madhubala
मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में हुआ था। उनके बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था। उनके पिता का नाम अताउल्लाह और मां का नाम आयशा बेगम था। शुरुआती दिनों में उनके पिता पेशावर की एक तंबाकू फैक्ट्री में काम करते थे। वहां से नौकरी छोड़कर उनके पिता दिल्ली और फिर मुंबई चले गए, जहां मधुबाला का जन्म हुआ।  
madhubala 86th birthday google doodle interesting love story on valentines day 2019
Madhubala
मधुबाला का सिनेमा के लिए अहम योगदान रहा है। इसमें मुगल-ए-आजम, चलती का नाम गाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज 55, महल आदि फिल्मों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि, एक बाल कलाकार से लेकर एक आइकॉनिक अभिनेत्री तक का सफ़र तय करने वाली मधुबाला की जीवन यात्रा अविस्मरणीय रही है। मुगल-ए-आज़म की अनारकली मतलब मधुबाला ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा के आकाश पर एक ऐसी अमिट छाप छोड़ दी कि आज भी कई अभिनेत्रियां उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
madhubala 86th birthday google doodle interesting love story on valentines day 2019
Madhubala
मधुबाला का अंदाज बेहद रोमांटिक था। मधुबाला के करीबियों की मानें तो मधुबाला जिस अभिनेता या डायरेक्टर के साथ काम करती थीं उसे प्रपोज कर देती थीं। ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही उनको प्यार हो जाता था। उनको प्रपोज करने का तरीका एक ही जैसा होता था। वो हर हीरो को एक गुलाब का फूल ओर लव लेटर देकर प्रपोज करती थी।
विज्ञापन
madhubala 86th birthday google doodle interesting love story on valentines day 2019
madhubala
जन्म से ही मधुबाला के दिल में छेद था और डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को देखते हुए बहुत ज्यादा आराम करने की सलाह दी थी। इन सबके बाद भी मधुबाला के पिता ने उन्हें ऐसी दुनिया में भेज दिया जहां उन्हें लगातार काम करना पड़ा था। दरअसल मधुबाला अपने माता-पिता ही नहीं 11 भाई बहन वाले परिवार में इकलौती थीं जिनकी कमाई से पूरे घर का खर्च चलता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed