डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं 39 दिन बाद हनीप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल मरीना कुंवर ने भी राम रहीम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
राम रहीम और हनीप्रीत का एक और सच आया सामने, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मरीना ने बताया कि वो राम रहीम से फिल्मों में काम को लेकर मिली थीं। जब मरीना बाबा से मिलने पहुंचीं तो उन्होंने पैर छुए। लेकिन बाबा ने कहा कि बेटियां पैर नहीं छूती, गले लगती हैं। ये कहकर राम रहीम ने मॉडल को जकड़ लिया।
पढ़ें- 4 साल से उदय चोपड़ा को नहीं मिली कोई फिल्म, अब हुआ ऐसा हाल देख पहचान नहीं पाएंगे
मरीना के अनुसार, राम रहीम ने जिस तरह गले लगाया उससे वो असहज हो गईं। बाबा उन्हें गलत तरीके से छूता था और एक दिन तो अपने बेडरूम में जाकर पीछे से पकड़ लिया। साथ ही कहा कि ये बात किसी को मत बताना। ये बात सिर्फ मुझे, तुम्हें और हनीप्रीत को पता है।
पढ़ें- सपना चौधरी ने ज्योति को दी धमकी, 'उंगली काटकर ऐसी जगह गाड़ दूंगी, कुछ करने लायक नहीं रहेगी'
राम रहीम फिल्म देने के बहाने बार बार मरीना को मीटिंग के लिए बुलाता था और गलत नजर से देखता था। मरीना का कहना है कि राम रहीम को नशा करने की लत थी। वो खूब शराब, ड्रग्स और कोकीन लेता था। मरीना ने 6 महीने पहले बाबा की हरकतों को लेकर एक ट्वीट भी किया था।
Truth always prevail. Watever I hv been speaking frm last 2 days, I m worried but nt scared. I need support of everyone guys in tis journey. pic.twitter.com/eb2bsP475p
लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। जिसके चलते उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा। राम रहीम के जेल में जाने के बाद मरीना और ब्वॉयफ्रेंड ने कई आरोप लगताए हैं। मरीना के ब्वॉयफ्रेंड की मानें तो हनीप्रीत उसे फोन करती थी और उनके साथ रिलेशन में आना चाहती थी।