{"_id":"5d68d6738ebc3e93ca6f6702","slug":"actress-pearl-punjabi-sucide-she-jump-from-her-apartment-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में नाकामयाब हुई एक्ट्रेस, अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में नाकामयाब हुई एक्ट्रेस, अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की
Fri, 30 Aug 2019 07:08 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
pearl punjabi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार रात की है । पर्ल का घर ओशिवारा में स्थित था । 20 साल की पर्ल बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं । वो लंबे समय से फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन सफलता ना मिलने के कारण निराश थीं ।
pearl punjabi
- फोटो : social media
मॉडल पर्ल पंजाबी जिस बिल्डिंग में रह रही थीं, उसके गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने बताया, 'घटना रात में करीब 12.15 और 12.30 के बीच हुई । इससे पहले किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी । मुझे लगा कि कोई रोड पर चिल्ला रहा है । जब मैं वहां गया तो पता चला कि चिल्लाने की आवाज थर्ड फ्लोर से आ रही है । इसी फ्लोर पर पर्ल पंजाबी रहती थीं ।'
pearl punjabi
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी का अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा होता था । टीवी 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी वो दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थीं । वहीं पुलिस ने बताया कि पर्ल पंजाबी मानसिक रूप से परेशान थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
pearl punjabi
- फोटो : social media
ऐसे में बीती रात परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हुई और पर्ल पंजाबी ने छत से छलांग लगा दी । गंभीर हालत में पर्ल को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया । फिलहाल पुलिस ने मॉडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
pearl punjabi
- फोटो : social media
पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है। बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की दोस्त थीं । फिलहाल पुलिस ने पर्ल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।
कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री ने बताई आपबीती, बोलीं- 'सेक्शुअल फेवर के बदले रोल नहीं करना'
कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री ने बताई आपबीती, बोलीं- 'सेक्शुअल फेवर के बदले रोल नहीं करना'