{"_id":"5e7071a48ebc3ea8162ab0ac","slug":"actress-private-photo-leak-casting-director-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर LEAK, कास्टिंग डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर LEAK, कास्टिंग डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में एक 28 वर्षीय कास्टिंग डायरेक्टर को अभिनेत्री की प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। अभिनेत्री की उम्र 27 साल बताई जा रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक आरोपी की पहचान महावीर तक उर्फ नकुल के रूप में हुई है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया है कि पीड़िता का ब्वॉयफ्रेंड भी कास्टिंग डायरेक्टर है। कुछ समय पहले महावीर ने एक सीरियल की कास्टिंग के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। बाद में जब इस सीरियल का काम शुरू नहीं हुआ तो महावीर उर्फ नकुल ने अपने पैसे वापस मांगे और दूसरे कास्टिंग डायरेक्टर का मोबाइल फोन छीन लिया।
3 of 4
अभिनेत्री ने पुलिस को अपनी प्राइवेट फोटो लीक होने की बात बताई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुरक्षा व्यवस्था की जांच करती मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
बता दें इस साल कु शुरुआत में ही मुंबई पुलिस ने कई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस अब तक तीन ऐसे सैक्ट रैकेट का खुलासा कर चुकी है जिसका सीधा संबंध बॉलीवुड से है। उस वक्त भी पुलिस ने एक कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।