सुर्खियों में कैसे बने रहना है ये नेहा कक्कड़ को बखूबी आता है। कभी वो अपनी शादी की खबरों की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं तो कभी अपने पुराने घर की तस्वीर को साझा कर चर्चा में आ जाती हैं। इस बीच नेहा कक्कड़ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो बॉलीवुड में कब एंट्री करेंगी। इस सवाल के जवाब में गायिका ने एक शर्त भी रख दी है। जानिए ऐसी क्या शर्त है जिसे पूरा करने बाद ही वो फिल्मों में नजर आ सकती हैं।
हीरोइन बनने के लिए नेहा कक्कड़ ने रखी बड़ी शर्त, इंटरव्यू के दौरान खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नेहा कक्कड़ ने इस बात का खुलासा किया। नेहा ने कहा- 'अभी तक जिन गायकों ने फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की वे कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में मैं अगर कुछ करती हू्ं तो इस बात का पूरा ध्यान रखूंगी कि फिल्म बड़ी हिट हो। तभी मैं फिल्म करूंगी, वरना मैं उसमें हाथ नहीं लगाऊंगी।'
नेहा ने आगे कहा- 'मैं फिल्म करने के लिए फिल्म नहीं करूंगी। जब मैं महसूस करूंगी कि यह फिल्म हिट हो तभी मैं उसमें अपना हाथ आजमाऊंगी।' नेहा के इस बयान से इतना तो साफ है कि नेहा फिल्मों में आने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही हैं। खास बात है कि नेहा से पहले कई बॉलीवुड गायक बतौर अभिनेता अपना हाथ आजमा चुके हैं लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। ये सितारे सोनू निगम, शान, मीका सिंह और हिमेश रेशमिया हैं।
आपको बता दें, नेहा कक्कड़ का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नेहा एक शख्स को जोरदार तमाचा जड़ते दिखी थीं। नेहा का ये वीडियो उनके एक फैन अकाउंट से शेयर किया गया था। इसमें नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गोवा बीच वाले गाने पर टिक टॉक बनाती दिखीं।
A post shared by Neha kakkar (@nehakakkarrahi) on
वीडियो की शुरुआत नेहा टिक टॉक स्टार रियाज अली के कान पकड़े नजर आईं। उसके बाद वो रियाज को चाटा जड़ देती हैं और गाने पर झूमने लगती हैं और फिर वीडियो में उनके भाई टोनी कक्कड़ और बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा भी नजर आती हैं।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आइसोलेशन में दिलीप कुमार, सायरा बानो रख रहीं ख्याल