{"_id":"5a4075404f1c1b0d698c4111","slug":"actress-rakhi-sawant-wants-to-gift-condom-to-virat-kohli-and-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विरुष्का' को पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं राखी, बताई अजीबोगरीब वजह, VIDEO हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'विरुष्का' को पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं राखी, बताई अजीबोगरीब वजह, VIDEO हो रहा वायरल
Mon, 25 Dec 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली में हुई शादी के बाद अब भारत में जश्न का दौर शुरू हो चुका है। इटली के एक मशहूर रिसोर्ट में बेहद करीबी लोगों के बीच सात फेरे लेने के बाद पहले इस कपल ने 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में पहला रिसेप्शन रखा। अब 26 दिसंबर को मुंबई के हाईराइज होटल सेंट रेजिस में दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन होना है।
2 of 7
दिल्ली के ताज होटल में हुए पहले रिसेप्शन में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। मोदी जी ने स्टेज पर पहुंचकर इस नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया था। 'विरुष्का' को स्टेज पर मोदी द्वारा दिया गया लाल गुलाब मीडिया में काफी चर्चाओं में रहा था।
3 of 7
- फोटो : SELF
अब पीएम मोदी के बाद बीटाउन की एक डांसर-एक्ट्रेस ने विराट-अनुष्का को अजीबोगरीब गिफ्ट देने की इच्छा जताई है। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत को खबरों में रहना अच्छी तरह आता है। अब राखी सावंत ने ऐलान कर दिया है कि वो विराट-अनुष्का को गिफ्ट में कंडोम देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जी हां, आपने सही सुना, हर वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी कुछ न कुछ ऐसा कर बैठती हैं कि मीडिया की सुर्खियां बटोर ले जाती हैं। अगली स्लाइड में जानिए आखिर राखी ने 'विरुष्का' को कंडोम गिफ्ट करने के पीछे क्या वजह बताई।
विज्ञापन
5 of 7
राखी ने कहा है कि उनकी दिली इच्छा है कि be-bey नाम के जिस कंडोम ब्रांड को वो एंडोर्स कर रहीं हैं, उसके पहले कस्टमर ये सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने। अपने इस वीडियो में राखी कहती हैं कि, 'सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों बहुत ही प्यारे कपल हैं और मैं चाहती हूँ कि दोनों सुरक्षित रहें और अलग अलग फ्लेवर्स के साथ अपनी सेक्सुअल लाइफ का मजा लें। अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।