बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर इश्क फरमाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के चर्चे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हैं। बड़े पर्दे पर अपनी किलर अदाओं का जादू चलाने वाली रकुल प्रीत की फैन फॉलोइंग में दिन-ब-दिन इजाफा होते जा रहा है। रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनके इस वीडियो पर कथित बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी कमेंट किया है।
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह के सिजलिंग डांस पर दीवाने हुए बॉयफ्रेंड जैकी, वीडियो पर दिया मजेदार रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पसूरी' पर थिरकीं रकुल
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वायरल होते इस वीडियो में वह ट्रेंडिंग सॉन्ग 'पसूरी' पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्लैक को-ऑर्ड एथनिक ड्रेस पहने रकुल का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। सिंपल सोबर लुक के साथ उनका यह धमाकेदार डांस फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अपने वीडियो को साझा करते हुए रकुल लिखती हैं,"मेरे लेटेस्ट फेवरेट गाने के लिए मैं कुछ ऐसा फील कर रही हूं।" इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने डांस कोरियोग्राफर को टैग करते हुए धन्यवाद भी कहा।
रकुल प्रीत सिंह का यह धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सभी वीडियो पर कमेंट कर उनके डांस मूव्स और खूबसूरत लुक की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उनके डांस को लाजवाब बता रहा है, तो कोई रकुल के लुक्स को देख दीवाना हो रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,"वाओ।" तो दूसरे ने लिखा, "वाह.... माइंड ब्लोइंग रकुल।" इतना ही नहीं फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रकुल के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने रकुल के पोस्ट पर कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर की है। इसके साथ ही उनके कथित बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी रकुल के डांस मूव्स की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "क्या आप मुझे भी यह सिखा सकती हैं?"
इन फिल्मों में आएंगी नजर
साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रकुल को आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म ‘रनवे 34’ में देखा गया था। आने वाले दिनों में भी वह फिल्म ‘थैन्क गॉड’में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना और शेफाली शाह की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में मुख्य भूमिका निभाती देखी जाएंगी।

कमेंट
कमेंट X