{"_id":"5cb04b87bdec22145274ba4c","slug":"actress-ranjeeta-kaur-refuse-to-do-bold-scenes-bollywood-flashback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिद की वजह से खुद का करियर बर्बाद कर बैठीं रंजीता, कभी घर पर डायरेक्टर्स की लगती थी लाइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिद की वजह से खुद का करियर बर्बाद कर बैठीं रंजीता, कभी घर पर डायरेक्टर्स की लगती थी लाइन
80 के दशक का जाना-पहचाना चेहरा रहीं रंजीता कौर को भला कौन नहीं जानता होगा। पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसे प्रतिष्ठित बैनर। लेकिन मिथुन के साथ अफेयर के किस्से और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाई और उनका पीक पर पहुंचा करियर औंधे मुंह गिर गया।
2 of 5
Ranjeeta
रंजीता कौर ने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर डूबने लगा।
3 of 5
Ranjeeta
वैसे तो रंजीता बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं थीं लेकिन पुणे फिल्म संस्थान से अभिनय की बारीकी ने उन्हें कामयाब अभिनेत्री बनाया। करियर के इसी मोड़ पर रंजीता ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'तराना', 'सुरक्षा' जैसी और कई फिल्में की और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranjeeta
लगातार कई बेकार फिल्में साइन करने और फ्लॉप होने से रंजीता थोड़ी सी तुनकमिजाज और चिड़चिड़ी हो गईं। कहा तो ये भी जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर अन्य हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गया।
विज्ञापन
5 of 5
bollywood flashback ranjeeta kaur
रंजीता ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा और 90 के दशक में ही इंडस्ट्री छोड़ दी। हालांकि तकरीबन 15 सालों बाद साल 2005 में रंजीता ने 'अंजाने' फिल्म से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की लेकिन उनका जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया। रंजीता को अहसास हो गया कि अब फिल्मों में उनका सिक्का नहीं जमने वाला है इसलिए कुछ और काम करने में ही भलाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।