फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के गंभीर आरोपों के बाद इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- '13 की उम्र से किया शोषण'

Sat, 13 Apr 2019 04:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
actress sangeetha krish alleges her mother exploiting
sangeetha krish - फोटो : social media

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस संगीता कृष पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। उनकी मां भानुमती ने संगीता पर गंभीर आरोप लगाए और मामले में तमिलनाडु स्टेट एसोसिएशन फॉर वूमेन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। भानुमती का कहना है कि उनकी बेटी ने इस उम्र में उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और संपत्ति को हड़प लिया। मां के आरोपों के बाद संगीता ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

actress sangeetha krish alleges her mother exploiting
sangeetha krish - फोटो : social media

संगीता ने बताया कि किस तरह उनकी मां खाली चेक पर साइन करवाती थीं। 13 साल की उम्र से वो उनका शोषण कर रही हैं। संगीता यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि उनका भाई शराब और ड्रग्स का आदी है। उनकी मां ने तो उनकी भी शादी रोकने की पूरी कोशिश की।

actress sangeetha krish alleges her mother exploiting
sangeetha krish - फोटो : social media

संगीता ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा कि 'प्यारी मां, इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया। मेरी स्कूलिंग बंद करवा कर 13 की उम्र से काम करवाने के लिए शुक्रिया। ब्लैंक चेक पर मुझसे साइन करवाने के लिए शुक्रिया। अपने शराबी और ड्रग्स के आदी बेटे को हर सुविधा देने के लिए मेरा शोषण किया। अपने हर फैसले में मुझे किनारे करने के लिए शुक्रिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress sangeetha krish alleges her mother exploiting
sangeetha krish - फोटो : social media

संगीता ने लिखा कि 'मेरी शादी नहीं करवाने के लिए शुक्रिया जब तक कि मैंने खुद रास्ता नहीं निकाल लिया। मेरे पति को लगातार परेशान करने और मेरे परिवार की शांति छीनने के लिए शुक्रिया। शुक्रिया यह सिखाने के लिए कि एक मां को कैसा नहीं होना चाहिए। सभी झूठे आरोपों के लिए शुक्रिया। जाने-अनजाने आपने मुझे एक बेवकूफ बच्चे से एक योद्धा की तरह लड़ना सिखाया। अब मैं एक मेच्योर, मजबूत और बोल्ड महिला हूं। उम्मीद है कि एक दिन आप इस झूठे घमंड से बाहर निकलेंगी और मुझ पर गर्व करेंगी।' 


विज्ञापन
actress sangeetha krish alleges her mother exploiting
sangeetha krish - फोटो : social media

संगीता ने 90 के दशक से फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करना शुरू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है। संगीता ने साल 2009 में प्लेबैक सिंगर कृष के साथ शादी की। साल 2012 में संगीता ने एक बेटी को जन्म दिया। गौरतलब है कि संगीता पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अपनी मां पर ऐसे आरोप लगाए हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने माता-पिता पर उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed