फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल पहले पापा की शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहनी ड्रेस में फिर नजर आईं सारा अली खान

Mon, 16 Oct 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Mon, 16 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
actress sara ali khan wore same dress again in pre diwali party in mumbai
sara ali khan

दिवाली नजदीक है और ऐसे में बॉलीवुड सिलेब में प्री-दिवाली पार्टी देने का क्रेज चल रहा है। अभी तक अर्पिता खान शर्मा, शाहरुख खान प्री-दिवाली पार्टी दे चुके हैं। खबर है कि डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने भी प्री-दिवाली पार्टी दी। 

actress sara ali khan wore same dress again in pre diwali party in mumbai
sara ali khan

इस पार्टी की खास बात ये रही कि इसमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान वही अनारकली ड्रेस पहनकर आई जो उन्होंने आज से पांच साल पहले अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी। आपके सामने हम दो तस्वीरें पेश कर रहें हैं अगर आप गौर से देखें तो आपको भी यकीन होगा कि सारा का ये वही अनारकली सूट है जो उन्होंने मम्मी-पापा की रिसेप्शन पार्टी में पहना था। 

actress sara ali khan wore same dress again in pre diwali party in mumbai
sara ali khan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा में पांच साल के अंदर फिजिकली काफी बदलाव आया है। वो पहले से हेल्दी नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में अकसर बड़ी गहराई से ये देखा जाता है कि कौन-सा सिलेब्रेटी कौन-सी ड्रेस या सूट पहनकर आया या आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress sara ali khan wore same dress again in pre diwali party in mumbai
kedarnath

बॉलीवुड सिलेब को पार्टियों में अकसर नये लुक के साथ ही देखा जाता है। अगर कोई सिलेब कोई ड्रेस दोबारा पहनता हुआ नजर आता है तो उस पर कमेंट्स और खबरें बनने में समय नहीं लगता। बता दें कि सारा फिल्म 'केदारनाथ' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके हीरो सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिल्म 2018 में रिलीज होगी लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed