बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं जो अपनी बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनमें ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, जरीन खान और सनी लियोनी जैसी खूबसूरत हीरोइनों का नाम शामिल है। अब एक और एक्ट्रेस अपनी हॉटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
बॉडी शेमिंग पर हीरोइन का ट्रोलर्स को करारा जवाब, कहा- 'मेरे पास वो है जिससे मैं मर्दों से अलग हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एक्ट्रेस का नाम है शमा सिकंदर। शमा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वैकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। शमा ने इसी दौरान की कुछ बिकिनी फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। लेकिन वो बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं।
A post shared by Shama Sikander (@shamasikander) on
आखिरकार अब शमा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपनी तस्वीरों पर आए भद्दे कमेंट का शमा ने करारा जवाब दिया है। शमा ने लिखा, 'हर महिला के पास स्तन होते हैं। इसीलिए वो मर्दों से अलग होती हैं। मुझे गर्व है कि मैं एक महिला हूं।'
Happiness is going some place with that one person who means the world to you.#TravelDiaries #Sydney #Vacation #Romantic pic.twitter.com/S3dUR9zlDj
शमा ने आगे लिखा, 'मेरे पास भी वो सबकुछ है। आप उसे अलग-अलग नाम दे सकते हो। ये उन सभी ट्रोलर्स के लिए है जो मेरे बॉडी पार्ट्स को इस तरह के नाम देते हैं। ये मेरे हैं और मैं इनसे प्यार करती हूं।' शमा के इस जवाब से सभी की बोलती बंद हो गई है।
इन बिकिनी तस्वीरों से पहले शमा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरन के साथ भी कुछ फोटो पोस्ट की थीं। शमा ने लिखा, 'मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी यही है।' बता दें कि शमा ने टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ' से अपने करियर की शुरुआत की थी।