{"_id":"620f9ab5f2f19a422f4a31e5","slug":"actress-shamita-shetty-on-marring-with-rakesh-bapat-says-main-bhaag-jaungi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamita Shetty-Raqesh Bapat: शमिता शेट्टी नहीं करेंगी राकेश बापट से शादी, कहा-'प्रपोज किया तो भाग जाऊंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamita Shetty-Raqesh Bapat: शमिता शेट्टी नहीं करेंगी राकेश बापट से शादी, कहा-'प्रपोज किया तो भाग जाऊंगी'
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 से ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी राकेश को शमिता के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में वह शमिता शेट्टी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे, जहां शमिता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। इसके बाद शमिता और राकेश बापट की शादी के कयास लगाए जाने लगे। यह भी कहा गया कि राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज भी किया है और दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इन सारी अटकलों पर शमिता शेट्टी ने खुलकर बात की है।
2 of 4
शमिता शेट्टी और राकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने कहा मैं भाग जाऊंगी-
हाल में आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने शमिता शेट्टी से बात करते हुए, जब पूछा कि क्या राकेश ने उनसे शादी के लिए कहा है? उनके इस सवाल को सुनकर शमिता ने जवाब दिया नहीं! वो पागल? इस स्टेज पर कोई भी मेरे को ऐसे बोलेगा, प्लीज मैं भाग जाऊंगी और अगर मैं उसको बोलूंगी तो वो भाग जाएगा। वैसे इन सारी चीजों के ये यह बहुत जल्दी है।
3 of 4
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता ने कहा फैंस मुझे अमेजिंग फील कराते हैं-
इसके आगे शमिता ने कहा, 'हां मेरे बहुत सारे फैंस हैं जो हम दोनों के साथ में देखकर खुश होते हैं और आगे भी हमे एक साथ देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फैंस ने हमारी लव स्टोरी को एक प्यारा सा टैग दिया है 'ShaRa'! जो वाकई में शानदार है। फैंस के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, वह इतने इमोशनल हैं कि हमें वाकई में एक साथ देखना चाहते हैं और हमारे साथ वास्तव में खुशी के पल जीते हैं, जो मुझे अमेजिंग फील करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : insta
शादी का फैसले में नहीं करना चाहते जल्दबाजी
शादी के बारे में बात करते हुए शमिता ने कहा कि राकेश और मैं सच में एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन अभी हम थोड़ा टाइम और लेना चाहते हैं, क्योंकि हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहते हैं। हम अब मैच्योर हैं, ऐसे में चीजों को करने में समय लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।