फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Sheetal Wedding: अपनी हल्दी सेरेमनी में खूब नाचे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, आज रीति-रिवाज से करेंगे शादी

Fri, 18 Feb 2022 06:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अपनी शादी की रस्मों को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विक्रांत और शीतल आज ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur will get married today Haldi ceremony video viral
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ समय में कई स्टार कपल्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की है। इस लिस्ट में अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी लेडीलव शीतल ठाकुर का नाम भी शामिल है। विक्रांत और शीतल ठाकुर रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। लेकिन फैंस दोनों की पांरपरिक शादी का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विक्रांत और शीतल आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


 
सोशल मीडिया पर दोनों की हल्दी सेरेमनी के वीडियोज छाए हुए हैं। वायरल वीडियो में दूल्हे राजा विक्रांत मैसी ठुमके लगाते दिख रहे हैं दूसरी तरफ शीतल ठाकुर भी अपने दूल्हे राजा का डांस में पूरा-पूरा साथ देती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो फैंस के काफी पसंद आ रहा है।

 

Vikrant Massey and Sheetal Thakur will get married today Haldi ceremony video viral
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर मौजूद हैं और दोनों ही ‘माय देसी गर्ल’ गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और स्टेज से नीचे भी मौजूद दूल्हा-दुल्हन के करीबी लोग नाच रहे हैं। इस मौके पर विक्रांत और शीतल काफी ज्यादा खुश हैं और दोनों के साथ उनके करीबी लोग भी खुशी से झूम रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by bollytellyworld (@bolly_tellyworld75)

Vikrant Massey and Sheetal Thakur will get married today Haldi ceremony video viral
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो शीतल ठाकुर ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले कलर का लहंगा चुन्नी कैरी किया और विक्रांत सफेद कलर का पायजामा-टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की है। दोनों ने मीडिया को भी अपनी शादी से दूर रखा है। इतना ही नहीं, दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद कम सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur will get married today Haldi ceremony video viral
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत और शीतल ने वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई थी। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपने वर्सोवा के घर में ही शादी रजिस्टर करवाई है। इसके बाद दोनों की फैमिली साथ में नजर आई और एक छोटा सा रियूनियन हुआ। विक्रांत और शीतल ने इस शादी को भी प्राइवेट रखा था।

विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur will get married today Haldi ceremony video viral
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले सीजन में एक साथ काम किया था। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत और शीतल ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्राइवेट रोका समारोह किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed