{"_id":"60f649c88ebc3e68026a1e30","slug":"actress-sheela-sharma-who-played-role-of-devki-in-serial-mahabharata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नदिया के पार' की 'रज्जो' अब दिखने लगी हैं ऐसी, 'महाभारत' में निभाया था देवकी का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नदिया के पार' की 'रज्जो' अब दिखने लगी हैं ऐसी, 'महाभारत' में निभाया था देवकी का किरदार
जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' और उसके कलाकार मशहूर हो गए थे, उसी तरह बी.आर.चोपड़ा की 'महाभारत' भी हिट हो गई थी। उसमें काम करने वाले कलाकार भी असल जिंदगी में किरदारों के नाम से ही जाने जाने लगे जैसे कि 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसने कृष्ण को जन्म देने वाली मां यानी देवकी का किरदार निभाया था।
शीला शर्मा ने वैसे तो हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है । नदिया के पार (1982), हम साथ साथ हैं और चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं। शीला की पहली फिल्म 1982 में आई 'सुन सजना' थी लेकिन पहचान उन्हें उसी साल रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' से मिली थी। ऐसे तो शीला शर्मा ने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया था लेकिन 'महाभारत' में देवकी के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में एक शख्स ने उनके सिर्फ इसलिए पैर छू लिए थे क्योंकि उन्होंने देवकी का किरदार निभाया था।
2 of 5
शीला शर्मा
- फोटो : Twitter
यह बात तक भी सामने आई थी कि शीला शर्मा देवकी के शूट के दौरान असलियत में रोती थीं। एक इंटरव्यू में शीला शर्मा ने खुद बताया था कि शूट के दौरान वह देवकी की स्थिति को सच में फील करने लगती थीं और इस वजह से वह सच में रोने लग जाती थीं।
3 of 5
शीला शर्मा
- फोटो : Twitter
शीला की महाभारत के लिए कास्टिंग भी काफी अलग तरीके से हुई थी। दरअसल, 'महाभारत' के कास्टिंग निर्देशक गूफी पेंटल ने शीला को एक शो में एक्टिंग करते हुए देखा था और इसके बाद वह उनके पास महाभारत में देवकी का किरदार करने का ऑफर लेकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मदालसा शर्मा और शीला शर्मा
- फोटो : Instagram
बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में देवकी का चर्चित किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शीला शर्मा मिथुन चक्रवर्ती की समधन और मदालसा शर्मा की मां हैं। देवकी के किरदार से शीला शर्मा को पहचान मिली थी और लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा भी काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वो टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभा रही हैं। सीरियल में निगेटिव किरदार निभा रही मदालसा शर्मा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मदालसा बॉलीवुड में गणेश आचार्य के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एंजेल' में भी काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।