मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बोल्ड लुक्स, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा बटोरती नजर आती हैं। बता दें कि उर्फी ने वर्ष 2016 में टीवी शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में अवनि का किरदार निभाकर पहचान बनाई। मगर, डेब्यू की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2015 में शो 'टेड़ी मेड़ी फैमिली' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इन दो शो के अलावा उर्फी 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां' में भी नजर आ चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उर्फी ने एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए कोई कोर्स नहीं किया था। उन्होंने तो जर्नलिस्ट बनने के लिए पढ़ाई की थी।
Urfi Javed: आज एक्ट्रेस नहीं होती तो न्यूज रिपोर्टर होतीं उर्फी! जानिए उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं उर्फी
अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतने वाली उर्फी जावेद इंडस्ट्री की पढ़ी-लिखी हसीनाओं में शुमार है। बता दें कि उर्फी जावेद मूल रूप से नवाबों के शहर लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं। उर्फी ने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। हालांकि, उन्होंने एंकरिंग या न्यूज रिपोर्टिंग की दुनिया में करियर नहीं बनाया। इसके बजाय वह ग्लैमरस दुनिया की तरफ आकर्षित हुईं।
फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में किया है काम
यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि उर्फी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। कभी वह साड़ी को काटकर स्कर्ट बना लेती हैं तो कभी बोरी से स्टाइलिश ड्रेस। ऐसा वह इसलिए कर पाती हैं, क्योंकि उर्फी को फैशन की अच्छी-खासी समझ है। जी हां, ड्रामा इंडस्ट्री में आने से पहले उर्फी जावेद दिल्ली में एक नामी फैशन डिजाइनर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर असिस्टेंट काम किया था। वहां का अनुभव आज भी उनके काम आ रहा है और उनके ड्रेसिंग सेंस में इसकी झलक दिखाई देती है।
किताबें पढ़ने का है शौक
उर्फी के सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर फैंस को यही अंदाजा होता है कि इनकी दिलचस्पी सिर्फ फैशन की तरफ ही है। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी को किताबों में भी बेहद दिलचस्पी है। वह एक्टिव रीडर हैं। जब भी वक्त मिलता है, वह किताबें पढ़ना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी के पास अपनी पसंदीदा किताबों का अच्छा-खासा कलेक्शन भी है।