बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कई वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजों के लिए खबरों में रहते हैं। सितारों से जुड़ी कोई भी चीज सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती। सितारे फिल्मों की तरह विवादों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कई सितारों का नाम विवाद या घोटाले में भी आ चुका है। अभिनेता ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियों का नाम भी इन घटनाओं में शामिल हो चुका है। ऐसे में कई बार उन्हें कानूनी शिकंजे में भी फंसना पड़ा है, जिस कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने जेल की हवा खाई है।
Actress: जेल की हवा खा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कोई ड्रग रैकेट में शामिल तो किसी का रहा अंडरवर्ल्ड से संबंध!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आठ सितंबर, 2020 को गिरफ्तार किया था। दरअसल, अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन पर अभिनेता को ड्रग्स देने और मनी लॉन्ड्रिग का आरोप था। वह 28 दिनों तक भायखला जेल में बन रही थीं, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।
मोनिका बेदी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री मोनिका बेदी का। 90 के दशक के दौरान कई फिल्मों में अभिनय करने वाली मोनिका बेदी को अबू सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया था और बाद में जाली दस्तावेजों पर देश में प्रवेश करने के लिए पुर्तगाल में जेल की सजा दी गई थी। 2006 में एक भारतीय अदालत ने मोनिका बेदी को फर्जी नाम पर पासपोर्ट हासिल करने के लिए दोषी ठहराया था। नवंबर 2010 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी सजा को बरकरार रखा, लेकिन जेल की सजा को उस अवधि तक कम कर दिया, जो वह पहले ही काट चुकी थीं।
प्रेरणा अरोड़ा
प्रेरणा अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'पैडमैन', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'रुस्तम' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाली प्रेरणा अरोड़ा भी जेल जा चुकी हैं। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में प्रेरणा को गिरफ्तार किया गया था और प्रेरणा को करीब आठ महीने तक जेल में रहना पड़ा था।
पायल रोहतगी
जेल जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में पायल रोहतगी का नाम भी शामिल है। दरअसल नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पायल रोहतगी को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।