फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plastic Surgery: इन अभिनेत्रियों ने गर्व से कबूल किया प्लास्टिक सर्जरी कराना, कई हुई थीं ट्रोल्स का शिकार

Tue, 12 Apr 2022 11:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 12 Apr 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Actress Who Have Done Plastic Surgery Koena Mitra Anushka Sharma Shruti Hasan Shilpa Shetty Rakhi Sawant
अभिनेत्री जिन्होेंने कराई प्लास्टिक सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री की खूबसूरती बहुत मायने रखती है। लोगों का ऐसा मानना है कि अभिनेत्री जितनी सुंदर होगी लोग भी उसे उतना ही पसंद करेंगे। ऐसे में ये अभिनेत्रियां अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा भी लेती हैं। बॉलीवुड में प्लास्टिक सर्जरी कराना आम बात है और कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी लिप, नोस और जॉ लाइन की सर्जरी कराई है। हालांकि ऐसी अभिनेत्रियां कम ही हैं, जो खुलकर प्लास्टिक सर्जरी कराना कबूल करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्व से ये बात कबूल कर चुकी हैं।

Actress Who Have Done Plastic Surgery Koena Mitra Anushka Sharma Shruti Hasan Shilpa Shetty Rakhi Sawant
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

 

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब फिल्म 'पीके' में नजर आईं, तो उन्हें अपने होठों की सर्जरी कराने के लिए काफी ट्रोल किया गया। ट्रोल ही नहीं उन्हें लेकर कई मीम्स भी बनाए गए थे। इसके बाद अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि ये मेरा शरीर है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपनी लिप जॉब कराने से पहले लोगों को बताना होगा। फिल्म बॉम्बे वेलवेट में मेरे लुक के लिए ये किया गया था।

Actress Who Have Done Plastic Surgery Koena Mitra Anushka Sharma Shruti Hasan Shilpa Shetty Rakhi Sawant
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हसन
अभिनेत्री श्रुति हसन ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मानी थी। उन्होंने लिखा था कि कोई भी व्यक्ति किसी को जज नहीं कर सकता। मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा जीवन, मेरा चेहरा है और मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, जिसे स्वीकार करने में मैं शर्मिंदा नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Who Have Done Plastic Surgery Koena Mitra Anushka Sharma Shruti Hasan Shilpa Shetty Rakhi Sawant
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री ने अपनी सुंदरता को बढ़ाने के नाक की सर्जरी कराई थी। शिल्पा शेट्टी की पहली की तस्वीरें में वह एकदम अलग दिखाई देती हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने सर्जरी कराई है। उन्होंने कहा था कि हां मैंने नोज जॉब कराया है। इसमें कौन सी बड़ी बात है।

विज्ञापन
Actress Who Have Done Plastic Surgery Koena Mitra Anushka Sharma Shruti Hasan Shilpa Shetty Rakhi Sawant
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कोयना मित्रा
'ओ साकी साकी' गर्ल कोयना मित्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी सर्जरी कराई है। वहीं, इसको लेकर उन्होंने कहा था कि मुझे प्लास्टिक सर्जरी कराने का कोई अफसोस नहीं है। मेरा चेहरा और मेरा जीवन है। मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है और किसी को इससे कोई समस्या होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed