फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने कही ऐसी बात, ट्रोलर्स बोले- 'चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'

Fri, 29 May 2020 01:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 May 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
actress Zaira Wasim gets trolled after locust attack called people sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल के बीच भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों का दल भी एक बड़ी मुसीबत बन गया है। टिड्डियों के हमले ने अब तक कई हेक्टेयर फसल खराब कर दी है। हालांकि इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने भारत में टिड्डियों के दल को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि वह ट्रोल हो गई हैं।

actress Zaira Wasim gets trolled after locust attack called people sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुई जायरा वसीम अब फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर भारत में टिड्डियों के हमलों को चेतावनी और इंसान के कर्मों का फल बताया है। उन्होंने अपनी यह बात ट्विटर के जरिए कही है।

actress Zaira Wasim gets trolled after locust attack called people sin
जायरा वसीम - फोटो : फाइल फो

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा कि टिड्डियों का कहर सहित अन्य जो भी हाल फिलहाल में आपदाएं देखने को मिली हैं वह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। अपने इस ट्वीट में जायरा ने कुछ आपदाओं का जिक्र भी किया है। वहीं इस ट्वीट के बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Zaira Wasim gets trolled after locust attack called people sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

Aapka Apna Sam नाम के यूजर ने जायरा को ट्रोल करते हुए ट्वीट में लिखा, 'ट्वीट करना इस्लाम में हराम है...' Somnath नाम के यूजर ने अभिनेत्री के लिए लिखा, 'इस सांप ने कैसे जहर फैलाया और भाग गया इसके लिए क्लासिक उदाहरण हैं जायरा वसीम'। Sunil Fauji ने जायरा को ट्रोल करते हुए लिखा, '1000 चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'।  
 


 
 

विज्ञापन
actress Zaira Wasim gets trolled after locust attack called people sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा जायरा वसीम के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए टिड्डी दल ने भारत के कई राज्यों की फसलों को खराब दिया है। टिड्डियों के इस दल ने राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश में फसलों को तबाह कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के मुताबिक मरुस्थलीय टिड्डियों का झुंड इस साल देश की कृषि के लिए एक गंभीर खतरा है। यह पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बाद केंद्र ने 16 राज्यों को चेतावनी जारी की है।
 



पढ़ें: जब सुनील दत्त ने परेश रावल को लिखा था खास पत्र, आज भी अभिनेता ने संभाल कर रखी है चिट्ठी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed