बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों में ही ऐसी कई सेलिब्रिटीज हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं और अपने बच्चे को जन्म दिया। इनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में प्यार का होना जरूरी है। शादी तो महज एक बंधन है जिसमें कभी भी बंधा जा सकता है। यह अभिनेत्रियां शादी से पहले गर्भवती थीं और इस बात को उन्होंने किसी से छुपाया नहीं। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां।
शादी से पहले गर्भवती हुईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रूना अब्दुल्लाह
जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं ब्रूना अब्दुल्लाह भी शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। ब्रूना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप (baby bump) फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। ब्रूना ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड एलन से सगाई की थी।
कल्कि केकलां
पिछले दिनों एक्ट्रेस कल्कि केकलां मां बनी हैं। कल्कि ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया। कल्कि और गाय ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। कल्कि की पहली शादी निर्देशक अनुराग कश्यप से हुई थी।
नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) भी बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी और नताशा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था, "नताशा और मेरा सफर बेहद ही अच्छा रहा है और अब यह आगे बहुत अच्छा होने वाला है।" दोनों ने इसी साल सगाई की थी। हालांकि अभी तक शादी को कई खबर या तस्वीर सामने नहीं आई है।
गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने पिछले साल 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन और गैब्रिएला बेटे के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है।

कमेंट
कमेंट X