फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush BO Collection Day 5: बमुश्किल दहाई तक पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का मंगलवार का कलेक्शन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 20 Jun 2023 10:39 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Box Office Collection Day 5 Language wise Om Raut Manoj Muntashir Prabhas Kriti Sanon
आदिपरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए पहला मंगलवार ही दुस्वप्न बन गया। आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म का कलेक्शन जल्द ही दहाई के नीचे आने वाला है। फिल्म की सोमवार की कमाई के जो शुरुआती आंकड़े बीती शाम तक मिले थे, फिल्म की असली कमाई उससे कहीं कम हुई है। फिल्म के लिए रिलीज का पहला हफ्ता ही निर्णायक साबित होता दिख रहा है। मंगलवार की कमाई को मिलाकर फिल्म के रिलीज के पांचवे दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन, देर शाम तक मिले आंकड़ों ने ये उम्मीद भी धूमिल कर दी।

Adipurush Box Office Collection Day 5 Language wise Om Raut Manoj Muntashir Prabhas Kriti Sanon
सनी कौशल, प्रभास और कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार को बड़ा अमंगल करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी वाल्मीकि की रामायण से प्रेरित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपने पहले ही मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल रही। फिल्म का कलेक्शन रिलीज के चौथे दिन अंतिम आंकड़ों के मुताबिक रविवार के मुकाबले 76 फीसदी से ज्यादा गिरा। फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार भी सुस्त रही और फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से स्पॉट बुकिंग की तरफ खिसक चुका है। मंगलवार को फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी काफी निराशाजनक रहे।

Adipurush Box Office Collection Day 5 Language wise Om Raut Manoj Muntashir Prabhas Kriti Sanon
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार को कमाए सिर्फ 10.80 करोड़ स्तरहीन संवादों और स्पेशल इफेक्ट्स की भरमार के चलते करीब तीन घंटे की इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का कारोबार सोमवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 16 करोड़ रुपये रहा। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 8.50 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण की कमाई 6.90 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कमाई में इतनी बड़ी गिरावट ने फिल्म को फ्लॉप की तरफ धकेलना शुरू कर दिया है। मंगलवार के शुरुआती रुझान के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल दहाई का आंकड़ा छुआ है। फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन सिर्फ 10.80 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Box Office Collection Day 5 Language wise Om Raut Manoj Muntashir Prabhas Kriti Sanon
प्रभास, ओम राउत, कृति सेनन और सनी कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सप्ताहांत का करिश्मा काफूर
इसके पहले अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन आदि अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये कमाए। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 37.25 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण की कमाई 48 करोड़ रुपये रही। तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाई दर्शकों ने फिल्म को तवज्जो नहीं दी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 25 फीसदी गिरा और दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 37 करोड़, तेलुगू में 26.65 करोड़ मिलाकर करीब 65.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन हिंदी में 38 करोड़ रुपये और तेलुगू में 29.30 करोड़ रुपये मिलाकर करीब 69.10 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं सुपरमॉडल, बोलीं, महिलाओं की फिटनेस को लेकर सोच बदलना जरूरी

विज्ञापन
Adipurush Box Office Collection Day 5 Language wise Om Raut Manoj Muntashir Prabhas Kriti Sanon
आदिपुरुष ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

घाटे का सौदा बनती दिख रही फिल्म
फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई पर पूरे फिल्म जगत की नजर टिकी हुई थी। लेकिन फिल्म की कमाई में 76 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ने फिल्म बनाने वालो के होश उड़ा दिए हैं। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को मुनाफे में आने के लिए सिर्फ  बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 1000 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है। ध्यान रहे कि बॉक्स ऑफिस की कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा ही फिल्म के निर्माता की कमाई के तौर पर गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चार सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed