Adipurush: आदिपुरुष की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, फिल्म पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी की ओर से कोर्ट में पेश हुई वकील रंजना अग्निहोत्री ने फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई है। साथ ही याचिका में फिल्म पर रोक लगाए जाने की भी मांग की गई है। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडवोकेट अश्विनी सिंह ने कहा कि इस मामले में केंद्र, राज्य, सेंसर बोर्ड, ओम राउत, सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन को फंसाया गया है।
Diwali 2022: दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुईं बड़े सितारों की ये फिल्में, लेकिन नहीं चला पाईं जादू
इस मामले की अगली सुनवाई कब होगी इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली की एक अदालत में भी एक याचिका दायर कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है।
Bollywood Bold Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों में परोसा गया भर-भरकर बोल्ड कंटेंट, ओटीटी पर हैं मौजूद
गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस