{"_id":"635130d8a41ac42b7c31625b","slug":"bollywood-dilwale-dulhania-le-jayenge-turned-27-years-shahrukh-khan-kajol-amrish-puri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DDLJ 27 Years: 27 साल की हुई लोगों को मोहब्बत सिखाने वाली फिल्म, आज भी कायम है जादू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DDLJ 27 Years: 27 साल की हुई लोगों को मोहब्बत सिखाने वाली फिल्म, आज भी कायम है जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब प्यार में पड़ा कोई अल्हड़ युवक फुसफुसाता है पलट.. यकीन मानिए प्रेमी के लिए उस लम्हें में कायनात थम जाती है... इस फिल्मी सीन से असल जिंदगी में भले ही हवा का झोंका न आए.. शायद प्रेमिका भी न पलटे, लेकिन जुबां पर चंद नाम जरूर आ जाते हैं... राज... सिमरन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया को मोहब्बत का सलीका सिखाने वाली इस फिल्म ने 27 साल पूरे कर लिए हैं। आइए रूबरू होते हैं मोहब्बत की मिसाल बनी इस फिल्म के सफरनामे से...
2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया। ऐसी फिल्म, जिसने हिंदी सिनेमा के पर्दे पर प्यार के मायने हमेशा के लिए बदल दिए। आज इस फिल्म को 27 साल पूरे हो चुके हैं। रील लाइफ में मोहब्बत के इजहार का तरीका भले ही कितना बदल गया हो, लेकिन राज और सिमरन की कहानी आज भी उतनी ही ताजा, रोमांचक और मधुर है।
3 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
आज से 27 साल पहले रिलीज हुई यशराज चोपड़ा की इस फिल्म ने जमाने पर जो जादू किया, वह आज भी कायम है। स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों के बीच एक अल्हड़ हीरो और संस्कारी नायिका की मोहब्बत और उसके मुकम्मल होने की इस कहानी ने जमाने के दिल में अपनी जगह बना ली। इससे पहले हिंदुस्तानी सिनेमा के पर्दे पर मोहब्बत को इस तरह मुकम्मल होते नहीं देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि बॉक्स ऑफिस पर मानो पैसों की बारिश हो गई। आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में इस फिल्म का शो दिखाया जाता है और दूर-दराज से लोग यह फिल्म देखने पहुंचते हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म का बजट चार करोड़ रुपये था, जबकि फिल्म ने साल 1995 में ही सिर्फ भारत में 89 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
फिल्म में राज का किरदार शाहरुख खान और सिमरन का किरदार काजोल ने निभाया था, जो वक्त के साथ कल्ट बन गया। इसमें सिमरन के पिता की भूमिका में अमरीश पुरी थे। उनका डायलॉग.. 'जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी' आज भी यदा-कदा लोगों की जुबां पर आ ही जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।