बॉलीवुड नगरिया में कई लोग अपने सपने लेकर आते हैं। किसी को बड़ा सिंगर बनना है, तो किसी को बड़े पर्दे पर अभिनेता या अभिनेत्री। हालांकि ये सफर किसी के लिए भी इतना आसान नहीं रहता है। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें फिल्मों में बड़े रोल करने का मौका मिल पाता है। माया नगरी कही जाने वाली मुंबई में कई लोग एक्टर बनने के लिए आते हैं और इसी के चलते निर्माता-निर्देशकों की ऑफिस के चक्कर काटते हैं। शुरुआत में जिसे जो किरदार मिलता है वह उसे खुशी-खुशी या मजबूरी में कर लेता है ताकि कम से कम एक बार स्क्रीन पर आने का मौका मिले। इसी तरह से बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी।
Bollywood Actors: इन सितारों ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था अपना करियर, आज हैं बॉलीवुड के हिट अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल कर खूब चर्चा बटोरी है। हाल ही में आई उनकी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में धाक जमाने वाले इस अभिनेता ने दक्षिण भारतीय फिल्म 'अनबे' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार से आते हैं। उन्हें देखकर आज भी मानो ऐसा लगता है कि उम्र जैसे थम सी गई है। अनिल कपूर आज भी बॉलीवुड फिल्मों में एनर्जेटिक हीरों की छवि रखते हैं और लगातार सक्रिय हैं। हालांकि कम ही लोगों को पता होगा कि अनिल कपूर ने अपनी शुरुआत साल 1980 में आई तेलुगू फिल्म 'वम्सा वृक्षम' से की थी। वहीं 1983 में उन्होंने 'वो सात दिन' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
Adipurush: आदिपुरुष की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, फिल्म पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार जिन्हें साल में कई फिल्में करने के लिए पहचाना जाता है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म से की थी। उन्होंने बतौर अभिनेता कन्नड़ फिल्म 'विष्णु विजय' से डेब्यू किया था।