त्योहारों का मौका सभी के लिए बेहद खास होता है। सिनेमा जगत में भी इन खास मौकों की पूरी तैयारी होती है। तमाम निर्माता-निर्देशक तो अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए ऐसे मौकों को ही चुनते हैं। इस साल भी दिवाली पर 'राम सेतु' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इससे पहले भी दीपावली के अवसर पर फिल्में रिलीज होने का इतिहास रहा है। हालांकि, कई फिल्में ऐसी भी रहीं जो दिवाली पर रिलीज हुईं, लेकिन चल नहीं पाईं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें अक्षय कुमार, संजय दत्त और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में भी शामिल थीं। आइए नजर डालते हैं, ऐसी ही फिल्मों पर...
Diwali 2022: दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुईं बड़े सितारों की ये फिल्में, लेकिन नहीं चला पाईं जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिशन कश्मीर' (2000)
अभिनेता संजय दत्त और ऋतिक रोशन अभिनीत यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।
'क्योंकि' (2005)
सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'क्योंकि' भी बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने महज 18 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया। यह फिल्म 2005 की दिवाली पर रिलीज हुई थी।
Don 3: शाहरुख की 'डॉन' को 16 साल पूरे, फरहान ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- 'हमें तो डॉन 3 का इंतजार है'
'शादी नंबर 1' (2005)
संजय दत्त, फरदीन खान, ईशा देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने 20.49 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।
Varun Dhawan: इस बार निर्देशक ने कसी वरुण धवन की लगाम, अपने मन से कुछ भी बोलने पर लगी रही रोक
'उमराव जान' (2006)
अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'उमराव जान' भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में तगड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी फिल्म नहीं चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
Don 3: शाहरुख की 'डॉन' को 16 साल पूरे, फरहान ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- 'हमें तो डॉन 3 का इंतजार है'