फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Bold Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों में परोसा गया भर-भरकर बोल्ड कंटेंट, ओटीटी पर हैं मौजूद

Thu, 20 Oct 2022 05:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
bollywood most Bold Movies murder2 ragini mms ba pass jism 2 on ott mx player netflix sony liv
बॉलीवुड की बोल्ड फिल्में - फोटो : social media

ओटीटी के दौर में वेब सीरीज में खूब बोल्ड कंटेंट परोसा जाता है लेकिन बड़ा पर्दा भी इस मामले में पीछे नहीं है। हर साल बॉलीवुड में न जाने कितनी फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में अपनी शानदार कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय की बदौलत हिट होती हैं तो वहीं कई फिल्मों को हिट कराने के लिए बोल्ड कंटेंट भी परोसा जाता है। पहले के समय में इंटीमेसी के सीन्स पर सेंसर बोर्ड द्वारा कैंची चला दी जाती थी। हालांकि आज भी यही नियम हैं लेकिन मौजूदा दौर में मनोरंजन के मायने भी बदल चुके हैं। फिलहाल बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें खूब बोल्ड सीन परोसे गए हैं और ये फिल्में ओटीटी पर भी मौजूद हैं।


 

Diwali 2022: दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुईं बड़े सितारों की ये फिल्में, लेकिन नहीं चला पाईं जादू

bollywood most Bold Movies murder2 ragini mms ba pass jism 2 on ott mx player netflix sony liv
मर्डर 2 - फोटो : social media

मर्डर 2
फिल्म मर्डर और मर्डर 2 दोनों में ही जबरदस्त बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। फिलहाल बात करें 'मर्डर 2' की तो ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता इमरान हाशमी के बीच खूब बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। मर्डर 2 ओटीटी प्लेटफार्म एप्पल टीवी और यूट्यूब पर भी मौजूद है।
 

Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

bollywood most Bold Movies murder2 ragini mms ba pass jism 2 on ott mx player netflix sony liv
रागिनी एमएमएस 2 - फोटो : social media

रागिनी एमएमएस 2
साल 2014 में रिलीज हुई 'रागिनी एमएमएस 2' में डर के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाया गया था। ये एक हॉरर जॉनर की फिल्म थी, जिसमें खूब बोल्ड सीन परोसे गए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सनी लियोनी नजर आईं थीं। इसका पहला भाग भी खूब चर्चा में रहा था। 'रागिनी एमएमएस 2' ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम पर मौजूद है।
 

Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood most Bold Movies murder2 ragini mms ba pass jism 2 on ott mx player netflix sony liv
हेट स्टोरी - फोटो : फाइल

हेट स्टोरी
फिल्म 'हेट स्टोरी' भी बॉलीवुड की बोल्ड फिल्मों में शुमार होती है। साल 2012 में रिलीज हुए इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री के द्वारा किया गया था। फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। इसके अब तक चार भाग रिलीज हो चुके हैं। 'हेट स्टोरी' ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर और  सोनी लिव पर मौजूद है।
 

Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
bollywood most Bold Movies murder2 ragini mms ba pass jism 2 on ott mx player netflix sony liv
जिस्म 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

जिस्म 2
साल 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा नजर आए थे। सनी लियोनी ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5  पर देख सकते हैं।
 

Thank God: बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही अजय देवगन ने साइन कर ली थी ‘थैंक गॉड’, इंद्र कुमार ने बताई इसके पीछे की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed