प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद से ही अपने डायलॉग के कारण विवादों में घिरी हुई है। भगवान हनुमान के डायलॉग पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां फिल्म के खराब निर्देशन के लिए संजय राउत को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं इन डायलॉग के लिए मनोज मुंतशिर लगातार यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में मनोज ने डायलॉग को लेकर सफाई पेश की थी। अब उन्होंने यह कह दिया है कि यह फिल्म रामायण है ही नहीं, बल्कि केवल इससे प्रेरित है।
Adipurush: रामायण का रूपांतरण नहीं है 'आदिपुरुष', फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद पर बोले लेखक मनोज मुंतशिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो की, लेकिन कुछ दृश्यों और डायलॉग को लेकर फिल्म और मेकर्स की आलोचना भी हुई। लोगों समेत कई सेलेब्स ने फिल्म को खराब बताते हुए कहा कि रामायण को गलत तरीके से दिखाया गया है। वहीं अब इस पर हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा कि यह फिल्म महाकाव्य रामायण नहीं है और न ही इसका रूपांतरण है। इस फिल्म को लेकर रामायण से प्रेरणा लेकर बनाया गया है।
Heart Of Stone: आलिया भट्ट ने विलेन बनकर हॉलीवुड में रखा कदम, गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में दिखाया दम
PM Modi: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी मैरी मिलबेन, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी
इससे पहले 'आदिपुरुष' में 'हनुमान' के डायलॉग पर हुए विवाद पर मनोज मुंतशिर ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि उन्होंने ऐसा डायलॉग क्यों लिखा? मनोज मुंतशिर ने कहा था कि जिस डायलॉग को लेकर हल्ला हो रहा है, उन्हें जानबूझकर ऐसा लिखा गया है, जिससे आजकल के लोग उससे जुड़ सकें। ये डायलॉग जानबूझ कर लिखे गए हैं। इसमें कोई गलती नहीं है। बजरंग बली के डायलॉग एक प्रक्रिया से गुजरे हैं, हमने इन्हें बहुत सिंपल रखा है। एक फिल्म में कई किरदार हैं तो हर कोई एक भाषा में नहीं बात कर सकता है, ऐसे में कुछ अलग होना जरूरी है, इसलिए इसे इस तरह से लिखा गया।
Fathers Day 2023: पिता से मिली सीख ने इन सितारों को बनाया सुपरस्टार, फादर्स डे पर सुनाए संस्कारों के पहले पाठ
'आदिपुरुष' में प्रभास ने राम से प्रेरित राघव की भूमिका निभाई है, जबकि कृति सनोन ने सीता से प्रेरित जानकी की भूमिका निभाई है। सैफ अली खान लंकेश की भूमिका निभाते हैं, जो रावण से प्रेरित है। आदिपुरुष ने अपने पहले दिन दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की था।
आदिपुरुष को दूसरे दिन लगा झटका, ZHZB ने फिर चौंकाया