प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' तमाम विवादों के बाद कमाई को लेकर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 'आदिपुरुष' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से भी कम समय हुआ है। महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन खराब प्रचार के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट आई। नकारात्मक प्रचार के कारण यह फिल्म अब ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है।
Adipurush: यूट्यूब पर लीक हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देखी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायरेसी वेबसाइट्स के बाद 'आदिपुरुष' यूट्यूब पर भी लीक हो गई है। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक अपनी ओटीटी रिलीज की तारीख तय नहीं की है, लेकिन फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का लिंक शनिवार को सामने आया और यह फिल्म एचडी क्वालिटी में यूट्यूब पर उपलब्ध थी और इसे 2.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही लिंक गायब हो गया और फिल्म को वेबसाइट से हटा लिया गया।
Ravi Teja: रवि तेजा ने अगली फिल्म के लिए चौथी बार गोपीचंद मालिनेनी संग मिलाया हाथ, RT4GM का फर्स्ट लुक जारी
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' को अपने संवादों के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। फिल्म और निर्माताओं पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। काफी विवाद के बाद हाल ही में डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दर्शकों से माफी मांगी है।
Bawaal Trailer: बवाल है वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर, लव स्टोरी के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा ट्विस्ट
मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी करते हुए लिखा, “मैं स्वीकार करता हूं कि 'आदिपुरुष' से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगता हूं। प्रभु बजरंग बली हमें एकजुट रखें और हमें अपने पवित्र सनातन और हमारे महान राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।''
Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें
'आदिपुरुष' 16 जून को रिलीज हुई। फिल्म में प्रभास को राघव के रूप में, कृति सेनन को जानकी के रूप में, सैफ अली खान को लंकेश के रूप में, सनी सिंह को लक्ष्मण के रूप में और देवदत्त नागे को भगवान हनुमान के रूप में दिखाया गया है। खराब डायलॉग और खराब वीएफएक्स के कारण फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा।
Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स ने एक्टिंग के लिए कुर्बान की पढ़ाई, लिस्ट में अक्षय-प्रियंका का भी नाम शामिल