फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Teaser: इस दिन रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का धांसू टीजर, राम के अवतार में दिल जीतने के लिए तैयार प्रभास

Tue, 13 Sep 2022 06:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Adipurush teaser will be released October 3 prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

पैन इंडिया स्टार प्रभास के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम भी शामिल है, जिसमें प्रभास 'भगवान श्री राम' के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से प्रभास का लुक काफी समय पहले सामने आ गया था और अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।  

Adipurush teaser will be released October 3 prabhas and kriti sanon starrer film
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के निर्देशन में बन रही 'आदिपुरुष' का टीजर 3 अक्तूबर को फैंस के बीच आ रहा है। हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म का टीजर 'दशहरे' से सिर्फ दो दिन पहले रिलीज हो रहा है। मजेदार बात यह है कि इस बार प्रभास 'दशहरा' दिल्ली में मनाते हुए नजर आएंगे। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में लव कुश रामलीला समिति लाल किले के लॉन में अयोध्या का राम मंदिर-थीम वाला पंडाल बनाने जा रही है। प्रभास इस साल 5 अक्तूबर को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभास के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

Adipurush teaser will be released October 3 prabhas and kriti sanon starrer film
कृति सेनन और आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'आदिपुरुष' की शूटिंग काफी पहले खत्म हो गई थी। यह एक 3डी फिल्म है और इसके वीएफएक्स पर काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदिपुरुष के पास फिल्म में 8000 से अधिक वीएफएक्स शॉट होंगे, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush teaser will be released October 3 prabhas and kriti sanon starrer film
ओम राउत,  ‘आदिपुरुष’ में प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आदिपुरुष' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के अलावा अभिनेता सैफ अली खान नजर आएंगे। सैफ 'लंकापति नरेश रावण' का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed