बीती 9 सितंबर को रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने सही मायनों में बॉलीवुड की डूबती नैया को बचा लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भूलैया 2' के बाद इंडस्ट्री की इस साल की सबसे सफल फिल्म साबित हो रही है। लगातार हर रोज सफलता की नई-नई इबारत खड़ी कर रही 'ब्रह्मास्त्र' केवल हिंदी बेल्ट में ही नहीं साउथ में भी हर रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का जादू न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब चल रहा है। रणबीर-आलिया की फिल्म भारत में तो ताबड़तोड़ कमाई कर ही रही है, इसके साथ ही में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है।
Brahmastra Collection: 'ब्रह्मास्त्र' का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रणबीर-आलिया ने दर्ज किया यह रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, अयान मुखर्जी की 10 साल की मेहनत पर्दे पर रंग ला रही है। फिल्म ने वीकएंड के साथ-साथ मंडे टेस्ट भी बखूबी पास कर लिया है। बायकॉट ट्रेंड का भी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस कमाई पर खासा असर देखने को नहीं मिला है। 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का डंका देश के साथ-साथ विदेशों में भी बोल रहा है। आलम ऐसा की इस फिल्म ने अपने पहले मंडे टेस्ट में विदेशी बाजारों में यह फिल्म अब पांचवी सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' ने अब तक भारत में 143 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों में 65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो चार दिनों में वैश्विक स्तर पर लगभग 209 करोड़ रुपये होती है। 'पद्मावत', 'धूम 3', 'सुल्तान', 'दिलवाले' और 'दंगल' के बाद 'ब्रह्मास्त्र' ने विदेशी बाजारों में पांचवीं सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की है।
फिल्म का नाम
कमाई (मिलियन डॉलर)
पद्मावत
11.50
धूम 3
10.30
सुल्तान
9.60
दिलवाले
8.80
दंगल
8.70
ब्रह्मास्त्र
8.1
आपको बता दें जिस तरह से फिल्म हिंदी से लेकर साउथ तक धमाल मचा रही है उस हिसाब से 'ब्रह्मास्त्र' से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके साथ ही 'ये जवानी है दीवानी' और 'संजू' के बाद 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली रणबीर की तीसरी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले रणबीर कपूर को फिल्म 'शमशेरा' में काम करते देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 'बॉम्बे वेलवेट' और 'जग्गा जासूस' के बाद 'शमशेरा' रणबीर की तीसरी सुपरफ्लॉप फिल्म थी। वहीं आलिया भट्ट लगातार हिट फिल्में देकर सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं।