फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' देख लोगों को अनोखे ढंग में ट्रैफिक नियम सिखाती दिखी मुंबई पुलिस; आलिया बोलीं- रोचक

Tue, 13 Sep 2022 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Mumbai Police Post teach people traffic rules using astra images Alia Bhatt shared on social media
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। देश से लेकर विदेश तक इस समय 'ब्रह्मास्त्र' की गूंज सुनाई पड़ रही है। साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' के बज में बायकॉट ट्रेंड से भी कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म का जादू देश-विदेश के साथ -साथ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, हर तरफ बस फिल्म के वीएफएक्स और रणबीर-आलिया की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। लेकिन आज कुछ ऐसा सामने आया, जिससे खुद आलिया भट्ट भी चौंक गईं। 

Brahmastra Mumbai Police Post teach people traffic rules using astra images Alia Bhatt shared on social media
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta

जहां पिछले दिनों भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा पर 'ब्रह्मास्त्र' का रंग चढ़ा था, वहीं अब किसी सितारे पर नहीं बल्कि मुंबई पुलिस पर फिल्म का जादू चल गया है। जी हां, कुछ देर पहले मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'ब्रह्मास्त्र' के अस्त्रों की मदद से लोगों को ड्राइविंग रूल्स समझाने की कोशिश की है। साझा की गई पोस्ट में मुंबई पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को वानर अस्त्र या नंदी अस्त्र होने के बावजूद स्पीड पर कंट्रोल और सिग्नल न तोड़ने की सलाह दी है। पोस्ट साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, 'जुनून और रफ्तार आपके ब्रह्मांड को खतरे में डाल सकते हैं। सुरक्षित ड्राइविंग हमेशा के लिए सबसे बड़ा अस्त्रा हैं।'   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

 

Brahmastra Mumbai Police Post teach people traffic rules using astra images Alia Bhatt shared on social media
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई पुलिस के इस पोस्ट पर फिल्म के फैंस और आम लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ब्रह्मास्त्र का बुखार इस समय हर जगह चढ़ा हुआ है।' दूसरे ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए लिखा, 'हमारा पसंदीदा अस्त्रा इंस्टा पर है मुंबई पुलिस अस्त्रा।' सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ इस पोस्ट ने फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया। आलिया ने अपनी स्टोरी पर इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए इसे 'रोचक' बताया। इससे साबित हो गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' का बुखार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Mumbai Police Post teach people traffic rules using astra images Alia Bhatt shared on social media
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' वीकएंड पर धुआंधार कमाई की थी। लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन धड़ाम से गिर गया। वीकएंड के बाद फिल्म के दर्शकों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इस फिल्म ने महज 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने महज 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 154.99 करोड़ रुपये हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed