{"_id":"632077d799716241d12c88b6","slug":"bigg-boss-16-will-rakhi-sawant-to-tie-knot-with-adil-khan-durrani-in-salman-khan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: बिग बॉस में सात फेरे लेंगी राखी सावंत! सलमान खान करेंगे कन्यादान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: बिग बॉस में सात फेरे लेंगी राखी सावंत! सलमान खान करेंगे कन्यादान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में उनको एंटरटेनर का खिताब भी मिल चुका है। राखी आजकल अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ खूब घूमती नजर आती हैं। कभी वह आदिल के साथ दुबई घूमने निकल जाती हैं तो कभी कहीं और। हाल ही में राखी सावंत ने बिग बॉस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। राखी सावंत ने कहा है कि अगर उन्हें बिग बॉस में जाने का मौका मिलता है तो वह आदिल के साथ वहीं शादी करेंगी।
2 of 4
आदिल खान-राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का नया गाना 'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं' रिलीज हुआ है। इस वीडियो की लॉन्चिंग के मौके पर राखी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसी बात कही। इस दौरान जब राखी से पूछा गया कि राखी सावंत से जब पूछा गया कि वह आदिल खान दुर्रानी के साथ 'झलक दिखला जा' या 'नच बलिए' जैसे डांस रिएलिटी शो में भाग लेने के लिए तैयार हैं। तो उन्होंने कहा, 'आदिल मेरा प्यार, मेरी जिंदगी, मेरी सांस, मेरा डीएनए, मेरा कलेजा, मेरा फेफड़ा और वह मेरी किडनी है, आदिल मेरे लिए सब कुछ है। इसलिए मैं उनके साथ नच बलिए और झलक जैसे शोज करना पसंद करूंगी।
3 of 4
राखी सावंत-आदिल
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने ये भी कहा कि 'मैं बिग बॉस सहित सभी रिएलिटी शो आदिल के साथ करना चाहती हूं। हालांकि राखी ने ये भी कहा मुझे ये नहीं पता कि मैं शो का हिस्सा बन पाउंगी या नहीं, ये तो जनता के हाथ में है, सलमान भाई के हाथ में है। राकी सावंत ने आगे कहा- प्यार के मामले में मेरा लास्ट टाइम एक्सपीरियंस काफी खराब रहा है। अब मेरे पास आदिल है, जिसका दूसरा नाम प्यार और रोमांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी सावंत-आदिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने ये भी कहा कि, इस बार अगर मुझे एक कपल के रूप में 'बिग बॉस 16' में जाने का मौका मिलता है, तो हम जायेंगे, प्यार करेंगे और मस्ती भी करेंगे। सलमान भाई को बोलेंगे अब बस मेरा कन्यादान कर दो भाई जल्दी से, निकाह करवा दो जल्दी से। राखी ने कहा इस शो में सिंगल जाएंगे, लेकिन मिंगल होकर बाहर निकलेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।