{"_id":"63207726303ec1634f6172ed","slug":"shanaya-kapoor-starrer-bedhadak-shooting-will-start-by-the-end-of-the-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shanaya Kapoor: बॉलीवुड में एक और स्टार किड की होने जा रही एंट्री, जानें कब शुरू होगी 'बेधड़क' की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shanaya Kapoor: बॉलीवुड में एक और स्टार किड की होने जा रही एंट्री, जानें कब शुरू होगी 'बेधड़क' की शूटिंग
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा के साथ फिल्म 'बेधड़क' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है जिसके बाद से ही फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसका निर्देशन शशांक खेतान करने वाले हैं।
2 of 4
शनाया कपूर, संजय कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में, ऐसी अटकलें थीं कि शनाया की पहली फिल्म बेधड़क को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। हालांकि, अब उनके पिता और अभिनेता संजय कपूर ने खुलासा किया कि फिल्म ट्रैक पर है। एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने कहा, 'शनाया इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग करेंगी।' इससे पहले इस साल मार्च में निर्माताओं ने बेधड़क के पोस्टर का अनावरण किया था। बेधड़क का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
3 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक लव ट्रायएंगल होगी। इस फिल्म के लिए तीनों कई एक्टिंग वर्कशॉप भी अटेंड कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर भी इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर चुके हैं। बता दें कि फिल्मी दुनिया में डेब्यू से पहले ही शनाया की फैन फॉलोइंग लाखों में है। इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : ANI
इस साल लैक्मे फैशन वीक 2022 में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करके वह पहले ही धूम मचा चुकी हैं। उन्होंने चचेरी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा, वह द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में भी कैमियो कर चुकी हैं। जिसमें उनकी मां महीप कपूर ने नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।