{"_id":"6272e0c7ba864e40660760b7","slug":"aditi-rao-hydari-buys-new-audi-q7-worth-rs-1-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: अदिति राव हैदरी के कार कलेक्शन में शामिल हुई एक करोड़ की ऑडी क्यू 7, शोरूम में ही की गाड़ी की पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: अदिति राव हैदरी के कार कलेक्शन में शामिल हुई एक करोड़ की ऑडी क्यू 7, शोरूम में ही की गाड़ी की पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 05 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी बहुत समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं। हाल ही में अदिति की कार शोरूम के बाहर गाड़ी की पूजा करते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल अदिति राव हैदरी के गाड़ी कलेक्शन में एक कार और जुड़ गई है। अदिति ने हाल ही में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऑडी क्यू 7 गाड़ी खरीदी है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 4
ऑडी क्यू 7
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति राव हैदरी ने मुंबई के एक कार शोरूम से अपनी कार की चाभियां लेने और गाड़ी की पूजा करने की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उनको अपनी नीली गाड़ी के सामने कार शोरूम के दो कर्मचारियों से गिफ्ट लेते देखा जा सकता है। अदिति के पास में उनकी ही एक तस्वीर लगी थी, उसपर अभिनेत्री को बधाई देते हुए, ऑडी परिवार में आपका स्वागत है लिखा गया था।
3 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : Instagram/aditiraohydari
दूसरी तस्वीर में वह ट्रेडिशनल वियर में कार की पूजा करती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में गाड़ी को लाल रंग के कवर से ढका गया है और अदिति को बधाई दी जा रही है। तस्वीरों में अदिति लाल रंग के सूट में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें पिछले कई महीनों से बॉलीवुड सेलेब्स का इस कार के प्रति प्यार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले शनाया कपूर, तेजस्वी प्रकाश और अथिया शेट्टी, ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस गाड़ी को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति राव हैदरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें तमिल फिल्म ‘सिनामिका’ में देखा गया था। इस फिल्म में अदिति के अलावा दलकीर सलमान और काजल अग्रवाल का भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्मों के बाद अब वह वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। अदिति बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘जुबली’ सीरीज में नजर आएंगी। अदिति के साथ इसमें प्रशांत चटर्जी, अपारशक्ति खुराना और वामिका गाबी भी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।