{"_id":"6272d00a7efbd270a1234566","slug":"gangubai-kathiawadi-becomes-number-1-non-english-film-on-netflix-globally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Kathiawadi: ओटीटी पर धमाल मचा रही है गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट ने ऐसे जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Kathiawadi: ओटीटी पर धमाल मचा रही है गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट ने ऐसे जाहिर की खुशी
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में 26 अप्रैल 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई है। ये फिल्म बहुत ही कम समय में विश्व स्तर पर नेटफ्लिक्स पर नंबर वन नॉन अंग्रेजी फिल्म बन गई है। आलिया ने अपनी एक्टिंग से सभी को उनका दीवाना बना दिया है। इस फिल्म में सभी ने उनके दमदार अभिनय की खूब तारीफ की है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म वहां भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।
2 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। करीब एक हफ्ते पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ग्लोबली नंबर वन नॉन इंग्लिश फिल्म बन चुकी है। एक हफ्ते में इस फिल्म को 13.82 मिलियन घंटे तक देखा जा चुका है। आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर करके बताया कि कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात सहित दुनियाभर के 25 देशों में ये फिल्म टॉप 10 लिस्ट में शामिल है।
3 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने इसके बारे में बात करते हुए कहा- 'गंगूबाई काठियावाड़ी एक स्पेशल फिल्म है, जिसे मैं अपने दिल के बहुत करीब मानता हूं। पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये नेटफ्लिक्स पर है। मुझे ये देखकर खुशी है कि फिल्म नए दर्शकों की वजह से व्यापक स्तर पर पहुंच गई है। नेटफ्लिक्स पर इसकी सफलता इस बात को बताती है कि महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई की गंगूबाई की कहानी यूनिवर्सल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और लिखित गंगूबाई काठियावाड़ी भंसाली प्रोडक्शंस और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पैन स्टूडियो) द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, जिम सर्भ, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा भार्गव हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।