{"_id":"6272c2381744360cf538d757","slug":"superstar-ram-charan-fans-went-crazy-for-him-climb-the-hotel-wall-to-see-his-favorite-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुपरस्टार राम चरण को देखने के लिए फैंस हुए बेकाबू, एक झलक पाने के लिए होटल की दीवार पर चढ़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: सुपरस्टार राम चरण को देखने के लिए फैंस हुए बेकाबू, एक झलक पाने के लिए होटल की दीवार पर चढ़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए बुधवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां उनके फैंस ने अपने फेवरेट एक्टर का भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए थे। शहर पहुंचकर राम चरण जैसे ही अपने होटल के लिए रवाना हुए, उनके फैंस भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए फैंस होटल की दीवारों पर भी चढ़ गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
राम चरण
- फोटो : Instagram
बता दें कि राम चरण मशहूर निर्देशक शंकर की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए शहर में पहुंचे हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कियारा आडवाणी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके विशाखापत्तनम पहुंचने की खबर सुनते ही फैंस बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए इकट्ठा हो गए थे।
3 of 4
राम चरण
- फोटो : instagram/alwaysramcharan
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने चहेते सितारे को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देख फैंस जोर-जोर से उनका नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। साथ ही कुछ फैंस उन पर फूलों की बारिश करते हुए भी दिखते हैं। एक और वीडियो में फैंस को होटल के बाहर राम चरण की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ अपनी किस्मत आजमाने के लिए होटल की दीवारों पर चढ़ने की कोशिश करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चिरंजीवी, राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राम चरण और शंकर पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं। अप्रैल में ही टीम ने अमृतसर में एक शेड्यूल पूरा किया है जहां एक्टर ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने और अपनी पत्नी उपासना संग स्वर्ण मंदिर में लंगर का आयोजन भी किया था। हाल ही में उनकी फिल्म आचार्य रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने अपने पिता चिरंजीवी के साथ काम किया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पिता-पुत्र की जोड़ी कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।