बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की गपशप में दिलचस्पी ने वाले दर्शकों का पसंदीदा शो 'कॉफी विद करण', काफी पॉपुलर है। फिल्म निर्माता और शो के होस्ट, करण जौहर ने अचानक ऐलान किया कि अब यह शो बंद होने वाला है और इसका सांतवा सीजन नहीं आएगा। इसके बाद दर्शकों में खलबली मच गई, हालांकि अब करण जौहर ने इसमें एक नया ट्विस्ट डाल दिया है। दरअसल आप इसे टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। कॉफी विद करण में कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती हैं और इस दौरान सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में कई बातें शेयर करते हैं और कई बार सेलिब्रिटी इसकी वजह से विवादों में भी आ जाते हैं। ऐसे कई मौके आए जब कॉफी विद करण में सेलिब्रिटीज के बयानों के चलते तहलका मच गया था। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कई कुछ विवादों के बारे में।
Koffee With Karan: जब 'कॉफी विद करण' में सेलिब्रिटीज के बयानों से मचा तहलका, दो खिलाड़ियों का तो अधर में लटक गया था करियर
दीपिका पादुकोण
एक बार कॉफी विद करण में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर दोनों ने ही शिरकत की थी। फिल्म सावरियां के बाद खबरें थीं कि सोनम और रणबीर रिलेशन में हैं। हालांकि बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती तक ही रखा और ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका और रणबीर कपूर दोनों रिलेशन में थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जब शो में करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में पूछा कि रणबीर कपूर को क्या एंडोर्स करना चाहिए तो दीपिका ने तपाक से कहा 'कंडोम'। कहा जाता है कि इस बात से ऋषि कपूर काफी नाराज हो गए थे।
कंगना रणौत ने साधा था नेपोटिज्म पर निशाना
कंगना रणौत को हमेशा उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। वह कॉफी विद करण के सीजन 5 में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद पर कई बातें कहीं थीं, जिनसे फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। आज भी इन बातों की चर्चा बनी रहती है।
जब अधर में लटका हार्दिक और केएल राहुल का करियर
जैसे ही शो 'कॉफी विद करण' के बंद होने की घोषणा हुई तो सबसे ज्यादा मीम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लेकर बने। दरअसल एक बार हार्दिक और केएल राहुल में भी शो में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी जिसकी वजह से दोनों को काफी ट्रोल किया गया था, यहां तक कि उनका करियर भी अधर में लटक गया था। जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनके ऊपर कुछ समय के लिए खेल से प्रतिबंध तक लगा दिया था।
ट्विंकल खन्ना के जवाब ने कर दिया था हैरान
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को तो उनके अलग अंदाज के लिए जाना ही जाता है, उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी अपने मजाकिया लहजे के लिए जानी जाती हैं। एक बार इस कपल ने भी कॉफी विद करण में उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जब करण ट्विंकल से पूछते हैं, "अक्षय के पास ऐसा क्या है जो खान के पास नहीं है?" इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "कुछ अतिरिक्त इंच," और वह अक्षय की हाइट के बारे में बात नहीं कर रही थीं। उनका ये डबल मीनिंग जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए थे।