फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: करण जौहर से अनबन को लेकर कार्तिक आर्यन ने की खुलकर बात, कहा- कभी-कभी लोग...

Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiya 2 actor Kartik Aaryan has openly talked about the rift with Karan Johar in an interview
कार्तिक आर्यन-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का वह जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। बीते साल कई रिपोर्ट्स में कार्तिक के 'अनप्रोफेशनल' व्यवहार की अफवाहें सामने आई थीं और कहा जा रहा था कि इसी वजह से वह अब वह 'दोस्ताना 2' का हिस्सा नहीं होंगे। साल 2019 में धर्मा प्रोडक्शंस की 'दोस्ताना 2' की घोषणा की गई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और नवोदित लक्ष्य को भी साइन किया गया था।

bhool bhulaiya 2 actor Kartik Aaryan has openly talked about the rift with Karan Johar in an interview
कार्तिक आर्यन-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की वजह से दूसरे प्रोजेक्ट की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी। जैसे ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने वाली थी तभी कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके मतभेद के चलते उन्हें काम करना पड़ सकता है क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं? इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं। आप मेरी आने वाली फिल्मों को देख लीजिए। इस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा।' उनसे जब फिल्म इंडस्ट्री में लॉबी को लेकर बात पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'क्या होता है कभी-कभी लोग 'बात का बतंगड़' बनाते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। किसी के पास इतना समय नहीं है। हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है, अच्छा काम करो। इसके अलावा, बाकी सब अफवाहें हैं।'

bhool bhulaiya 2 actor Kartik Aaryan has openly talked about the rift with Karan Johar in an interview
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल जब कार्तिक के 'गैर-पेशेवर' व्यवहार के बारे में अफवाहें चल रही थीं। उस समय धर्मा प्रोडक्शंस को एक बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया था, 'पेशेवर परिस्थितियों की वजह से हमने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलने का फैसला किया है। हम कोलिन डी'कुन्हा द्वारा निर्देशित 'दोस्ताना 2' के कलाकारों की दोबारा कास्टिंग करेंगे। कृपया जल्द ही आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiya 2 actor Kartik Aaryan has openly talked about the rift with Karan Johar in an interview
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कार्तिक पहले भी कई बार अपने बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि उनके पेशेवर जीवन को लेकर चल रहे विवाद से उनके परिवार पर भी असर पड़ता है। पिछले साल नवंबर में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए कार्तिक ने कहा था, 'कई बार जब चीजों को अनुपात से बाहर कर दिया जाता है, तो फिर लगने लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। इसके बाद मुझे अपने परिवार के लिए काफी बुरा लगता है क्योंकि वे इस दुनिया से नहीं जुड़े हैं।' उन्होंने आगे कहा कि चूंकि मैं इस इंडस्ट्री से हूं तो मैंने देखा है कि आपको बस अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इससे ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता है, लेकिन परिवार के प्रभावित होने की वजह से कभी-कभी चिंतित हो जाता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed