छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। यामी पिछले साल ही निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। आदित्य ने यामी के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए खास पोस्ट किया, जिसमें उनका प्यार साफ झलक रहा है।
Yami Gautam: पति आदित्य धर ने किया यामी गौतम के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट, कहा- इस विशेष दिन पर मैं आपको...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यामी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें यामी ने कश्मीरी आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। आदित्य ने यामी को अपनी जिन्दगी का सबसे बड़ा चियरलिडर बताते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, 'यह मेरे सबसे बड़े चियरलिडर के लिए, आपके इस विशेष दिन पर मैं आपको बहुत सारा प्यार, हग्स, किसेस और शुभकामनाएं भेज रहा हूं। जन्मदिन मुबारक हो यामी, आप ही मेरी असली कोशुर कूर हैं।
इसपर यामी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी लकी हूं कि मेरी लाइफ में आप हो। सभी चीजों के लिए शुक्रिया आदित्य।' बता दें कि आदित्य और यामी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम कर चुके हैं, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
Bhediya Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'भेड़िया', चौथे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म
यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। वर्क फ्रंट की बात करें, तो यामी अपनी फिल्म 'लॉस्ट' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस मूवी में यामी क्राइम रिपोर्टर के रोल में दिखेंगी।अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
IFFI 2022: समापन समारोह में शिकरत करने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात