हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इंडियल आइडल 12 के हॉस्ट और गायक आदित्य नारायण और बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों को शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। ये रिसेप्शन पार्टी मुंबई में हुई। दरअसल, कोविड-19 की गाइडलाइंस के तहत आदित्य नारायण ने अपनी शादी में मात्र 50 लोगों की न्योता दिया था, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
अपनी शादी के रिसेप्शन में झूमकर नाचे आदित्य और श्वेता, देखें पार्टी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो
बात करें इन दोनों के ड्रेस की तो श्वेता अग्रवाल लाल रंग के गाउंड में बेहद सुंदर लग रही हैं। श्वेता ने अपनी ड्रेस के साथ डाइमंड नेकपीस पहना है, जो उनके लुक और आकर्षक बना रहा है। वहीं दूल्हे राजा आदित्य नारायण ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और टाई की जगह से बो टाई पहनी है, जो उनके एक जेंटलमेन का लुक दे रही है।
अपनी रिसेप्शन पार्टी में आदित्य नारायण गाते हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य नारायण अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने साथ में डांस भी किया और रिसेप्शन पार्टी को और यादगार बनाया।
View this post on Instagram
आदित्य और श्वेता की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे टीना और यशवर्धन ने भी पार्टी में शिरकत की। इसके अलावा इस रिसेप्शन पार्टी की रौनक कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने आकर बढ़ाई।
इसके अलावा डांस प्लस के जज और मशबहूर डांसर पुनीत भी पार्टी में आए। श्वेता और आदित्य नारायण की तस्वीरें आर वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हैं। दोनों ने अपनी रिसेप्शन पार्टी पर साथ डांस भी किया और खूब वाहवाही भी बटोरी।
View this post on Instagram
बता दें कि एक दिसंबर यानी मंगलवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने जिंदगी के एक महत्वपूर्ण सफर में अपना पहला कदम रख दिया है। दोनों ही अपनी शादी बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं।
श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना था। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी लगा रही थी।
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। कोविड-19 की वजह से श्वेता और आदित्य नारायण ने अपनी शादी में काफी कम लोगों को बुलाया था लेकिन टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए उन्होंने अलग से एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो मुंबई में थी।