बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और गायक आदित्य नारायण ने हाल ही में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए और जमकर मस्ती भी की। अब आदित्य नारायण ने अपनी शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी श्वेता को सुसराल भेजने की धमकी दे डाली है।
शादी के पांच दिन बाद ही आदित्य नारायण ने दी पत्नी श्वेता को मायके भेजने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल इन दिनों श्वेता अग्रवाल सुसराल में पहुंचकर सभी रस्में अदा कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामाने आया है, जिसमें वह आदित्य नारायण की मां दीपा नारायण के साथ खाना बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि श्वेता अग्रवाल दीपा नायारण के साथ मिलकर किचन में खाना बना रही हैं। वहीं खाना बनाते हुए आदित्य नारायण उनका वीडियो बना रहे हैं।
वीडियो बनाते हुए आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल से कहते हैं, 'टेस्ट में कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए, वरना जाओ अपने ससुराल वालों के पास..." आदित्य नारायण डायलॉग भूल जाते हैं और मायके की जगह ससुराल बोल देते हैं, लेकिन अपनी गलती को सुधारते हुए वह पत्नी श्वेता अग्रवाल से कहते हैं कि टेस्ट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए वरना जाओ अपने मायके वालों के पास।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि आदित्य नारायण की यह बात सुनकर उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल और परिवार के लोग ठहाके लगाके हंसने लगते हैं। आदित्य नारायण के वीडियो को adiholic_simmi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। उनके और श्वेता अग्रवाल के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि एक दिसंबर यानी मंगलवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने जिंदगी के एक महत्वपूर्ण सफर में अपना पहला कदम रख दिया है। दोनों ही अपनी शादी बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हुईं। जिसमें दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं।
पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला आलीशान रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
